
बर्ड फीडर एवं गोवर्धन मांडना प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
सूरत, अग्रवाल विकास ट्रस्ट द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव- 2021 के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में शुक्रवार 1 अक्टूबर को सिटीलाइट स्थित महाराजा अग्रसेन भवन के श्याम कुंज हॉल में दोपहर 2:00 बजे से बर्ड फीडर एवं गोवर्धन मांडना प्रतियोगिता का आयोजन ट्रस्ट की महिला शाखा द्वारा किया गया। इस मौके पर चौरासी की धारासभ्य श्रीमति झंखनाबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं | श्रीमति झंखनाबेन पटेल ने कहा की प्राचीन लुफ्त होती कला एवं संस्कृति को महिलाएं ही बचा सकती है | इस तरह के आयोजन से संस्कृति को बढ़ावा मिलता है एवं आने वाली पीढ़ी अपनी संस्कृति जानने लगती है |
प्रतियोगिता में 200 से भी ज्यादा प्रतियोगियों ने भाग लिया। प्रतियोगियों ने विभिन्न प्रकार के बहुत सुंदर बर्ड फीडर (पक्षी चुग्गा गृह) बनाए ,जो उनकी कला कौशल को दर्शाता है। गोवर्धन मांडना प्रतियोगिता में भी प्रतियोगियों ने बहुत सुंदर कला का प्रदर्शन करते हुए मिटटी एवं अन्य सामान से गोवर्धन मांडना बनाया | दोनों प्रतियोगिताएं में विजेताओं को ट्रस्ट द्वारा पुरस्कार दिया गया |
महिला शाखा की मीडिया प्रभारी अनुराधा जालान ने बताया की इस मौके पर अग्रवाल विकास ट्रस्ट के सुभाष अग्रवाल, प्रमोद पोद्दार, महिला शाखा अध्यक्ष बबीता अग्रवाल, शालिनी कानोडिया, रुचिका रुंगटा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।