प्रादेशिक

राजस्थान अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार

उदयपुर। राजस्थान अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी की है। जिसमें उदयपुर जिले से वन विभाग कोटड़ा में कार्यरत वनपाल भैरवेन्द्र सिंह को प्रदेश संयुक्त सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही रेंज मावली में कार्यरत सहायक वनपाल सुरेश शर्मा को प्रदेश सचिव एवं रेंज उदयपुर (पूर्व) से वनरक्षक राहुल पटेल को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इनके साथ ही प्रदेश सलाहकार के पद पर वनरक्षक अमृत सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी पदाधिकारीयों ने इस हेतु प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह को धन्यवाद देते हुए बताया कि वे वन कर्मचारियों के हितों हेतु हमेशा संघर्षरत रहेंगे एवं उसके लिए सदैव तत्पर रहते हुए उनके हितों की सदैव रक्षा करेंगे।

प्रदेश प्रवक्ता राहुल पटेल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने उदयपुर के वन कर्मचारीयों पर जो विश्वास जताया है उस पर सदैव खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इनके साथ ही प्रदेश सचिव सुरेश शर्मा ने वन कर्मचारी हितों के लिए अपना संघर्ष जारी रखने की बात कही। प्रदेश संयुक्त सचिव वनपाल भैरवेन्द्र सिंह ने उदयपुर जिले के सभी वन कर्मचारियों की आवाज़ को मजबूती देने की बात कहते हुए हर समय सभी कर्मचारीयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button