सूरत

एक्शन मोड में फोस्टा : 170 करोड़ की 2750 शिकायतों पर बनाया एक्शन प्लान, जानें

सूरत कपड़ा व्यापारियों में जगी उम्मीद की किरण

एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी सूरत के व्यापारियों का प्रतिनिधित्व फोस्टा संगठन कर रहा है। कपड़ा बाजार को नया आयाम देने का हरसंभव प्रयास कर रही फोस्टा की बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर मीटिंग आज मंगलवार को कार्यालय पर हुई। जिसमें फोस्टा को मिली 170 करोड़ की 2750 शिकायतों पर मंथन किया गया। जिसके बाद इन्हें 2 भागों मे विभाजित किया गया।

फोस्टा के सदस्यों की शिकायतों को प्राथमिकता दी जाएगी। एक टीम जो अभी सदस्य नहीं है उन शिकायतों के निवारण के लिए भी काम करेगी। फोस्टा का मानना है की प्रथम तो बातचीत के माध्यम से दोनों पक्षों की शिकायतों का हल निकलना चाहिए ओर 90 प्रतिशत मामलो में शिकायतों का निवारण हो जाता है ओर पुन:दोनों पक्षों में व्यापार चालू भी हो जाता है।

फोस्टा अध्यक्ष कैलाश हकीम ने बताया कि फोस्टा के पास आर्बिटेशन एक्ट के तहत 200 अर्जी पर कार्यवाही चालू है। जिसमे 3 नोटिस एव फोन कॉल के माध्यम से भी अगर सामने वाली पार्टी का हमारे सदस्य की शिकायत पर सहयोग नहीं करती है तो इस गंभीर मामले में कमेटी उपरोक्त सामने वाली पार्टी को सूरत के सदस्यों को सूचित करेगा की सामने वाली पार्टी को व्यापार के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा।

फोस्टा फोरम को व्यापारियों का अच्छा प्रतिसाद

फोस्टा फोरम (FOSTTA FORUM ) के नाम से फोस्टा के रेफरेंस एप के माध्यम से आप सभी अपनी शिकायते अपलोड करके रेफरेंस सिस्टम को मजबूत बनायेगा। इस एप्लीकेशन को सूरत के व्यापारियों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। हजारो लोगों ने इस एप्लीकेशन को डाउनलोड किया है। फोस्टा बहुत जल्द ही “सावधान” कॉलम अपनी एप में शुरु करने जा रहीं है जिसमे प्रतिबंधित व्यापारीयो की लिस्ट रहेगी।

फोस्टा जल्द ही प्रकाशित करेगी मैगजीन

फोस्टा बहुत जल्द ही एक मैगज़ीन भी प्रकाशित करने जा रही है जिस के अन्दर फोस्टा ओर कपडा व्यापार से जुडी हुई महत्वपूर्ण जानकारी होगी। प्रतिबंधित व्यापारियों की सूचि जारी की जायेगी। इस कदम से सूरत के कपडा व्यापार में एक नई क्रांति आएगी |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button