
जी.डी. गोयन्का इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय सत्र के माध्यम से छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि जगाई
सूरत। कार्ल सेगन की प्रसिद्ध पंक्तियाँ, कहीं, कुछ अविश्वसनीय प्रकट होने की प्रतीक्षा कर रहा है। यह वास्तव में महामारी प्रभावित शैक्षिक प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ प्रभावी शैक्षिक विधियों को खोजने में मदद करता है।
छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यरत जी.डी. गोयन्का इंटरनेशनल स्कूल (जीडीजीआईएस) ने कक्षा 1 से 4 तक के छात्रों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा पैदा करने के लिए तीन दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन किया।
इस सत्र के पहले दिन यानी 18 जनवरी 2022 को पर्यावरण पर एक क्विज का आयोजन किया गया जिसमें 100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को मिनिस्ट्री ऑफ एनवायर्नमेंट, फोरेस्ट एन्ड क्लाइमेंट चेंज के साथ जुड़े राष्ट्रव्यापी संस्थान पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की ओर से प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
सत्र के दूसरे दिन यानी 19 जनवरी को ईको-ब्रिक निर्माण गतिविधि आयोजित की गई जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा 1 से 4 तक के छात्रों ने वेस्ट प्लास्टिक का उपयोग करके ईको-ब्रिक बनाईं। पर्यावरण पर प्लास्टिक के नकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
सत्र के तीसरे दिन ग्रेड 2 के छात्रों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में जल विषय पर प्रयोग किए, जिसमें जल के गुणों की विस्तृत जानकारी भी दी।
पूरे कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ. शिल्पा इंदोरिया और प्री-प्राइमरी और प्राइमरी कोऑर्डिनेटर बिनल देसाई और शिल्पा खंडेलवाल के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम का संचालन एक्टिविटी इंचार्ज अंकिता कापड़िया ने किया।