भारत

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन, सीडीएस बिपिन रावत के साथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुए थे घायल

तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भी निधन हो गया । सीडीएस बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर 08 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 अधिकारियों का निधन हो गया था। दुर्घटना में सिर्फ वरुण सिंह बच गए लेकिन बुधवार को वह जिंदगी की जंग हार गए। भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

IAF ने ट्वीट किया कि भारतीय वायु सेना को यह जानकर “गहरा दुख” हुआ कि ग्रुप के केप्टन का आज इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 08 दिसंबर, 2021 को दुर्घटना में अकेले ही बचे थे। वायु सेना के अधिकारी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके परिवार के साथ खड़े हैं।

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह यूपी के देवरिया के खोरमा के गांव कन्हौली के रहने वाले थे। उनका इलाज वेलिंगटन के एक अस्पताल में चल रहा था। बेंगलुरु और पुणे के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे। वरुण ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान के बैचमेट थे। अभिनंदन वर्धमान ने 27 फरवरी, 2019 को भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले पाकिस्तानी विमानों को खदेड़ दिया था।

कैप्टन वरुण सिंह का जन्म दिल्ली में हुआ था। वह 42 साल के थे। उनके पिता कृष्ण प्रताप सिंह सेना में कर्नल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वरुण के छोटे भाई तनुज सिंह मुंबई में नेवी में हैं। उनकी पत्नी का नाम गीतांजलि, बेटे का नाम रिद रमन और बेटी का नाम आराध्या है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button