
भारत अब दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड (यूएनएफपीए) की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। भारत में अब चीन की तुलना में लगभग 30 लाख अधिक लोग हैं। इस आंकड़े के मुताबिक भारत की आबादी 142 करोड़ 86 लाख है। वहीं दूसरी तरफ चीन की आबादी महज 142 करोड़ 57 लाख है।
रिपोर्ट में नए आंकड़े ‘जनसांख्यिकीय संकेतक’ श्रेणी के तहत दिए गए हैं। संयुक्त राष्ट्र 1950 से विश्व जनसंख्या आँकड़े प्रकाशित कर रहा है। तब से पहली बार भारत जनसंख्या के मामले में चीन से आगे निकल गया है। पिछले साल जारी एक रिपोर्ट में बताया गया था कि चीन की आबादी 6 दशकों में पहली बार घटी है। चीन में जन्म दर भी घटी है और इस साल यह माइनस में दर्ज की गई है।
भारत की तुलना में चीन में लोग अधिक समय तक जीवित रहते हैं
चीन में औसत जीवन आयुष भारत से बेहतर है। यहां पुरुषों की औसत उम्र 76 साल और महिलाओं की औसत उम्र 82 साल है। जबकि भारत में पुरुषों की औसत आयु 74 वर्ष और महिलाओं की औसत आयु केवल 71 वर्ष है। यूएनएफपीए इंडिया के प्रतिनिधि ने कहा कि अब दुनिया की आबादी 8 अरब हो गई है। हम भारत के 1.4 अरब लोगों को 1.4 अरब अवसरों के रूप में देखेंगे। उन्होंने कहा कि भारत एक शक्तिशाली देश है। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और आर्थिक विकास के मामले में भारत लगातार प्रगति कर रहा है। हम तकनीकी मामलों में हर दिन नए रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं।