
सूरत। शहर में आए दिन साइबर क्राइम लोग शिकार बन रहे है। राज्य में एक और विधायक का फेसबुक अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है।
सूरत शहर के लिंबायत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की महिला विधायक संगीता पाटिल का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। इस मामले में संगीता पाटिल ने अज्ञात हैकर के खिलाफ साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
वहीं इस मामले में साइबर क्राइम सेल की ओर से जांच शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि दिन-ब-दिन बढ़ता साइबर क्राइम चिंता का विषय बन गया है। लिंबायत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की महिला विधायक संगीता पाटिल ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर कहा है कि मेरा अकाउंट हैक हो गया है इसलिए कोई भी उस अकाउंट से किसी भी तरह का ट्रांजैक्शन न करे।