
हार-जीत खेल का हिस्सा, एक मैच के नतीजे से कुछ भी तय नहीं होता : कपिल देव
सूरत में कपिल देव के हाथों जेनेरिक फार्मेसी दवा इंडिया एटीएम का उद्घाटन
साल 1983 वलर्ड कप विजेता इंडिया टीम के कप्तान कपिल देव शुक्रवार को सूरत के मेहमान बने। उनके हाथों जेनेरिक फार्मेसी दवा इंडिया एटीएम का उद्घाटन किया गया। इस दौरान पत्रकार वार्ता में उन्होंने सवालों के जवाब देते हुए कहा कि क्रिकेट जेन्टलमेन का खेल है, इसमें निंदा, गाली और हिंसा को कोई स्थान नहीं है। टी-20 वलर्ड कप में पाकिस्तान के सामने करारी हार पर बोलते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, एक मैच के नतीजे से कुछ भी तय नहीं होता। एक मैच के परफोर्मन्स से किसी भी टीम की निंदा नहीं होनी चाहिए।
दूसरी टीम अपने से अच्छा खेलकर जीती तो प्रशंसा होनी चाहिए। जो टीम 20 साल अच्छा खेलकर जीती है यह भी ध्यान देना चाहिए। 1983 के वलर्ड कप के फाइनल में वेस्ट इंडिज हार गई थी इसका अर्थ यह नहीं की वह कमजोर थी। उस समय वेस्ट इंडिज की टीम विश्व की नंबर वन टीम थी। लेकिन उस दिन फाइनल मैच में इंडिया अच्छी खेली थी।
जोटा हेल्थ केयर लिमिटेड की इकाई दवा इंडिया जेनेरिक फार्मेसी पाल स्टोर्स में दवा इंडिया एटीएम (एनी टाइम मेडिसिन) का कपिल देव के हाथों उद्घाटन किया गया। यह पूरा सेल्फ डिस्पेसिंग मेडिसिन वेन्डिंग मशीन है जिससे ग्राहकों को मशीन में सभी ओटीसी मेडिसिन की 24&7 एक्सेसस प्राप्त करने में सक्षम बनाएगी। 1995 में जोटा फार्मसीटीकल एक प्रोपाइटर फोर्म से शुरू होकर वर्ष 2000 में जोटा हेल्थ केयर लिमिटेड की।
5 लाख रुपये की लागत से शुरू हुई कंपनी की आज वेल्यू 1,000 करोड़ रुपये है। कंपनी ने बहुत कम समय में 7,000 शेयरधारकों को बहुत अच्छा सर्कल दिया है। कंपनी ने अब प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पांच हजार से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान किया है। कंपनी के तेईस मार्केटिंग डिवीजन हैं। कंपनी के पोर्टफोलियो में तीन हजार से अधिक उत्पाद हैं और 35 से अधिक देशों को निर्यात किया जाता है।



