
धर्म- समाज
राष्ट्रीय जैन महिला संघ का नेक कार्य, सभी ने सराहा
राष्ट्रीय जैन महिला संघ सूरत की कार्यकारी सदस्यों ने मिलकर ब्राह्मण की 2 बेटी की शादी में साडी, 11 पेटीकोट,शादी का पूरा लहंगा, बर्तन ,सेट टोस्टर कोठी डिनर सेट आदि सामान देकर सहयोग किया। नकद राशि भी दी। ताकि एक बेटी का घर बस सके। संस्थापक प्रभा जैन ने बताया कि हमारी संस्था बहुत अच्छा कार्य करती है। अध्यक्ष राजश्री बांठिया ने लड़की को दुवा कि वो सबका मान सम्मान करे।
महामंत्री भावना कोषाध्यक्ष सिंपल, अंजू बोथरा, सुमन, सीमा बेंगानी, सीमा जैन, चंदा पालगोता, ममता संकलेचा आदि सभी कार्यकर्ताओं ने आगंतुक का मुह मीठा करवा के सभी सामान नकद राशि सुपुर्द की। इसी क्रम में बच्चों की शिक्षा हेतु नकद राशि दी गई। बच्चों को दिवाली पर मिठाई ,नास्ता कपड़े दिए गए। राष्ट्रीय जैन महिला संघ का नेक कार्य को सभी ने सराहा।