बिजनेससूरत

AMNS में बड़ा हादसा : क्रेन टूटने से निचे दबकर एक कर्मचारी की मौत, चार घायल

घायल सभी कर्मचारी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

सूरत के हजीरा क्षेत्र में स्थित आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील (एएमएनएस) कम्पनी में सोमवार सुबह एक और बड़ा हादसा हो गया। इस घटना के वजह से मौके पर अफरातफरी मच गई। एएमएनएस प्लांट में सुबह एक क्रेन धराशायी होने से वहा काम कर रहे एक कर्मचारी की दबकर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद प्लांट में काम करने वाले अन्य कर्मचारी भी बड़ी संख्या में जमा हो गए। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस का काफिला भी मौके पर पहुँच गया और जाँच शुरू की गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ हजीरा इलाके में स्थित एमएमएनएस प्लांट में कोक ओवन प्रोजेक्ट गेट के पास आईडीटी सीमेंटेशन प्लांटेशन का काम चल रहा था। इस प्लांट में 100 से ज़्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी बीच सोमवार सुबह करीब 9 बजे अचानक क्रेन निर्माणाधीन टावर में फंस गई। जिसके चलते क्रेन चालक टावर से क्रेन को हटाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन टावर में फंसी क्रेन बाहर निकलने से पहले ही धराशायी हो गई। जिससे प्लांट में काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई।

क्रेन 45 वर्षीय सरिया फिटर बिनोद पासवान पर गिरी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी कर्मचारी एमडी आबिद उसे न्यू सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचा लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में अन्य कर्मचारी शहजाद, मजहर, सोनू और जमशेद घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

बेसहारा हुए बच्चे, पत्नी

साथी कर्मचारी आबिद ने बताया कि बिनोद हजीरा में स्थित लेबर कॉलोनी में रहता था। वह मूल रूप से बिहार का निवासी था फिलहाल वह पिछले तीन महीने से यहां सरिया फिटर के तौर पर काम कर रहा था। क्रेन गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से पत्नी और पाँच बच्चे बेसहारा हो गए और उनका आर्थिक सहारा भी छीन गया।

कोक ओवन प्रोजेक्ट साइट का आईटीडी सीमेंटेशन इंडिया लिमिटेड कर रही है संचालन

कंपनी ने बताया कि हमें अत्यंत दुख है कि हमारे कोक ओवन प्रोजेक्ट साइट, जिसका संचालन हमारे कांट्रेक्टर आईटीडी सीमेंटेशन इंडिया लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। दुर्घटना में एक व्यक्ति की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई है। ठेकेदार द्वारा संचालित टॉवर क्रेन के गिर जाने से आईटीडी सीमेंटेशन के एक कर्मचारी की मृत्यु हो गई और अन्य तीन कर्मचारी घायल हो गए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button