
महाराष्ट्र : पद्म विभूषण से सम्मानित इतिहासकार-लेखक बाबासाहेब पुरंदरे का 99 साल की उम्र में निधन
पता चला कि बाबा पुरंदर अपने घर के बाथरूम में गिरे थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनके निधन पर देशभर के फैंस ने शोक जताया है।
बाबा पुरंदरे कौन थे?
बाबासाहेब पुरंदरे देश के लोकप्रिय इतिहासकार-लेखक और थिएटर कलाकार भी थे। वह छत्रपति शिवाजी महाराज पर अपनी विशेषज्ञता के लिए प्रसिद्ध हैं। बाबा पुरंदरे ने शिवाजी महाराज के जीवन, उनके प्रशासन और अपने समय के किलों पर कई किताबें लिखी हैं। इसके अलावा उन्होंने छत्रपति के जीवन और नेतृत्व शैली पर एक लोकप्रिय नाटक जाणता राजा नाटक का भी निर्देशन किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
बाबा पुरंदरे के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने लिखा, बाबासाहेब का काम प्रेरणादायक था। जब मैं पुणे की यात्रा पर गया तो मैंने उनका नाटक जाणता राजा देखा, जो छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित था। बाबासाहेब जब अहमदाबाद आते थे तब भी मैं उनके कार्यक्रमों में शामिल होने जाता था।