
सूरत के व्यापारियों से 81.77 लाख की धोखाधड़ी के मामले मुंबई का ठग गिरफ्तार
आरोपी के खिलाफ गुजरात-मुंबई में चेक बाउंस के 33 और धोखाधड़ी व घरेलू हिंसा के पांच मामले दर्ज हैं
सूरत कपड़ा बाजार में आए दिन धोखाधड़ी के वारदातें सामने आ रही है। सूरत के व्यापारियों से 81.77 लाख की कपड़ा धोखाधड़ी के मामले में पत्नी के पकड़े जाने के बाद मुंबई में अपनी दुकान बंद कर नानी दमन में छिपे अख्तर उर्फ मुन्ना कमालुद्दीन शेख को ईको सेल को हिरासत में लिया है। यहां भी इस ठग ने कपड़े की दुकान शुरू कर दी थी। आरोपी के खिलाफ गुजरात-मुंबई में चेक बाउंस के 33 और धोखाधड़ी व घरेलू हिंसा के पांच मामले दर्ज हैं।
सूरत के कपड़ा व्यापारियों ने नौ महीने पहले मुंबई के आइबा फैशन से अख्तर उर्फ मुन्ना, उसकी पत्नी निलोफर और दो अन्य लोगों को खिलाफ पुना पुलिस थाने में 81.77 लाख की कपड़ा धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।
इस मामले में नीलोफर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उसका पति अख्तर फरार हो गया था। पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा दे रहे आरोपी ने नानी दमन में कपड़े की दुकान खोल रखी थी और पूर्व में गिरफ्तार उसकी पत्नी भी उसके साथ रह रहती होने की सूचना के आधार पर ईको सेल ने उसे गिरफ्तार कर लिया।