अजब गजब

आयरलैंड में आक्रामक बने मुर्गे के हमले में अधेड़ व्यक्ति की मौत

जैसे ही मुर्गे ने उसे चोंच मारी और घायल कर दिया, उस आदमी का रक्तचाप बढ़ गया

आयरलैंड में मुर्गे के हमले का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। आयरलैंड में मुर्गे के हमले में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। एक आयरिश जांच समिति ने कहा कि मुर्गे ने उस व्यक्ति को चोंच मारी और घायल कर दिया, जिसके बाद में दिल का दौरा पड़ा।

जैसपर क्रॉस नाम के एक अधेड़ व्यक्ति पर उसके मुर्गे ने हमला किया था। इस आक्रामक अमेरिकी ब्राहमा मुर्गे ने अधेड़ उम्र के व्यक्ति को चोंच मारी और उसका खून बहने लगा। घायल व्यक्ति के शरीर से खून बहने लगा और उसका ब्लड प्रेशर भी बढ़ गया। पड़ोसी ने उसे बचाने की कोशिश की और एंबुलेंस बुलाई। इलाज किया गया, लेकिन दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।

मृतक की बेटी जॉर्जिया ने बताया कि उसके पिता हृदय रोग से पीड़ित थे। इसके अलावा शरीर में कई तरह की दिक्कतें थीं। ऐसे में मुर्गे ने हमला कर दिया, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोट आई। इस संबंध में स्थानीय चिकित्सा अधिकारियों की एक टीम गठित की गई। जांच करने पर अधिकारियों को पता चला कि जैसपर क्रॉस का रक्तचाप बढ़ गया था और मुर्गे के हमले के कारण उसका काफी खून बह गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button