भारत

Nashik Bus Accident: यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 11 लोग जिंदा जले

राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि सरकार मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये देगी

महाराष्ट्र के नासिक में एक भीषण बस दुर्घटना हुई है। इस हादसे में 11 लोगों की जान चली गई। महाराष्ट्र में यात्रियों से भरी बस में आग लग गई। जिसमें 11 लोग जिंदा जल गए हैं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने बचाव अभियान चलाया है। इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की भी मौत हो गई है।

राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि सरकार मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये देगी। घटना के वक्त बस यवतमाल से मुंबई जा रही थी। घटना सुबह करीब चार बजे की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इसके साथ ही सरकार ने 5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर जिलाधिकारी से बात की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार चलती बस में आग लग गई। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यात्रियों से भरी बस के पलटने और फिर उसमें आग लगने की बात कही जा रही है।हादसे का शिकार हुई बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। जिसमें करीब 11 लोगों की मौत हो गई है। इसमें एक बच्चा भी शामिल है। जबकि 25 लोग घायल हो गए हैं। सीएम शिंदे लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज को प्राथमिकता दी जा रही है।

पीएम मोदी ने भी दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से देने की घोषणा की है।

हादसा बस यवतमाल से मुंबई जा रही थी। हादसा  सुबह साढ़े पांच बजे हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के समय यात्री सो रहे थे और उनको बचने का मौका नहीं मिला।

कैसे हुआ हादसा

शनिवार (8 तारीख) की सुबह साढ़े पांच बजे औरंगाबाद रोड स्थित होटल मिर्च चौक स्थित चौफुली में लग्जरी बस और टैंकर के बीच भयानक हादसा हो गया।

एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है जिसमें एक दुर्घटना में चिंतामणि ट्रैवल बस में आग लगने से लगभग 10 यात्रियों की मौत हो गई। नासिक नगर आयुक्त डॉ. चंद्रकांत पुलकुंदवार ने इस संबंध में प्रारंभिक जानकारी दी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब बस यवतमाल से मुंबई जा रही थी। अभी तक पूर्व मंत्री छगन भुजबल, पालक मंत्री मंत्री दादा भुसे ने मौके पर जाकर बस हादसे का जायजा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button