प्रादेशिक

कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर विवेक पंडित का वसई में सार्वजनिक अभिनंदन

पालघर। गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और शोषितों के न्याय और सम्मान के लिए लगातार संघर्ष करने वाले श्रमजीवी संघटना के संस्थापक विवेक पंडित द्वारा किए जा रहे सामाजिक कर्तव्यों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें आदिवासी क्षेत्रसमीक्षा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह पद कैबिनेट मंत्री का दर्जा के रूप में जाना जाता है। महाराष्ट्र के नई शिंदे सरकार में पालघर जिले के किसी व्यक्ति को मिला यह पहला पद है।

जन आंदोलन समिति वसई तथा विवेक पंडित मित्र मंडल द्वारा 5 नवंबर शनिवार को 6:30 बजे से वसई पश्चिम के पार्वती सिनेमा हॉल के पीछे साईं नगर मैदान में विवेक पंडित का भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक मैकेंजी डाबरे, आनंद पाटील, मिकी आनंद तथा शेखर धुरी ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button