धर्म- समाज

सहस्रफना पार्श्वनाथ ट्रस्ट और वर्धमान संस्कार धाम (मुंबई) ने दिया पांजरापोलो के लिए पांच करोड़ का दान

वेसु ओमकारसूरी आराधना भवन में एक ही दिन में दोनों जैन संगठनों ने मिलकर 200 से अधिक पिंजरापोलो के लिए 5 करोड़ से अधिक का दान दिया।

सूरत। युगप्रधान आचार्यसम पन्यास श्री चन्द्रशेखरविजयजी म.सा. प्रेरित सहस्रफना पार्श्वनाथ ट्रस्ट (सूरत) और वर्धमान संस्कार धाम (मुंबई) जैन संस्थान कारा विराट, विशाल और ऐतिहासिक जीवदया क्षेत्र का कार्य वेसु के ओमकारसूरि आराधना भवन में सम्पन हुआ। इन दोनों जैन संगठनों ने अपने संयुक्त तत्वावधान में 200 से अधिक पांजरापोलो को 5 करोड़ से अधिक का दान दिया है।

संयम जीवन का आशीर्वाद पाने और जानवरों को भोजन देने के इरादे से यह काम पूरा किया गया। गुजरात, सौराष्ट्र और महाराष्ट्र के विभिन्न पिंजरापोलो में दान पहुंचाया गया। इस कार्य से 2 लाख से अधिक अबोल मवेशियों को भोजन मिलेगा। यह भव्य आयोजन ओमकारसूरी आराधना भवन में आयोजित किया गया। परम पूज्य भक्ति योगाचार्य श्री यशोविजयसूरीश्वरजी महाराज की पावन निश्रा प्राप्त हुई।

इसके अलावा वैराग्यवारिधि फूलचंद्रसूरीश्वरजी वर्धमान., श्री रश्मीरत्नसूरीश्वरजी म.सा., श्री भव्यकीर्ति सूरीश्वरजी म.सा. अन्य साधु साध्वी भगवत भी उपस्थित थे। जैन धर्म के सभी वर्गों के साथ-साथ पांजरापोल के कार्यकर्ता और ट्रस्टी भी इस कार्य में शामिल हुए और इसकी शोभा बढ़ाई। निर्णय लिया गया कि हर वर्ष इसी तरह पांजरापोल में घास और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए कार्य किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button