
धर्म- समाज
श्री राम भक्त मंडल सूरत का 1326वां श्री सुन्दर काण्ड पाठ शनिवार को वेसू में
श्री राम भक्त मंडल सूरत की ओर से शनिवार 11/12/2021 को रात्रि 8.30 बजे से श्री सुन्दर काण्ड का पाठ मंडल के सीमित सदस्य पूरे विधि-विधान से एवं प्रशासनिक निर्देशानुसार मुरली तोषनीवाल के सौजन्य से डी-904, नंदनवन सोसायटी,राजसिद्वी अपार्टमेंट के पास,वेसू, सूरत पर 1326वां पाठ करेंगे और श्री बालाजी महाराज से सम्पूर्ण मानव जाति के लिए स्वस्थ रहने की मंगल कामना करेंगे।
मंडल के सुनील माहेश्वरी ने बताया कि श्री राम भक्त मंडल द्वारा पिछले 25 वर्ष से प्रत्येक शनिवार को संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन धर्म प्रेमी बंधुओं के निवास पर किया जाता है,उसी कड़ी में ही यह 1326वां पाठ श्री सालासर बालाजी के श्रंगारित दरबार में आयोजित किया गया है।