
सुपर हिट फिल्म बाजीराव मस्तानी को नौ साल पूरे, द एकेडमी ने शेयर किया दीवानी मस्तानी का वीडियो
लोग गाने पर दे रहे है अपनी प्रतिक्रिया
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोन कई दिलों पर राज करती है। दीपिका पादुकोन, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की सुपर हिट फिल्म बाजीराव मस्तानी को नौ साल पूरे हो गए है। जिसके चलते द एकेडमी के अधिकारिक इंस्टाग्राम हेंडल ने अपने पेज पर बाजीराव मस्तानी फिल्म का सबसे लोकप्रिय गाना दीवानी मस्तानी का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दीपिका पादुकोन इस गाने पर नाचते हुए दिखायी दे रही है। इस फिल्म ने नौ साल पूरे करने के साथ ही एक नया किर्तीमान रच दिया है। संजय भणसाली की यह फिल्म के लोग दिवाने हो गए थे।
View this post on Instagram
दीवानी मस्तानी का वीडियो शेयर कर पोस्ट में लिखा है कि यह गीत श्रेया घोषाल ने गाया है। फिल्म में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा सह कलाकार थे। इस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने भी कॉमेंट किया है। दीपिका के चाहने वाले सभी पोस्ट पर कॉमेंट कर रहे है। 2007 में फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में पर्दापण करनेवाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोन हमेशा चर्चा में रही है।