
सूरत : हर घर तिरंगा’ अभियान का मुख्यमंत्री के हाथों शुभारंभ
सूरत : हर घर तिरंगा’ अभियान का मुख्यमंत्री के हाथों शुभारंभ सूरत।मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पिपलोद में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित ‘तिरंगा पदयात्रा’ को झंडी दिखाकर रवाना किया। वे लालभाई कॉन्ट्रैक्टर्स क्रिकेट स्टेडियम से कारगिल चौक तक दो किलोमीटर की ‘तिरंगा पदयात्रा’ में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री के साथ-साथ राज्य और केंद्र सरकार के मंत्री, सांसद-विधायक और पदाधिकारी हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर लोगों का अभिनंदन किया।
पदयात्रा के मार्ग में विभिन्न सांस्कृतिक समूह तिरंगा पदयात्रा में भाग लेने वालों का स्वागत करने के लिए रंगारंग देशभक्ति की कृतियां पेश किए। बच्चे, युवा समेत शहरी लोग जुड़ें। रास्ते में मुख्यमंत्री ने जनता का अभिनंदन किया, वहीं हजारों की संख्या में युवा-नागरिक भी हाथों में तिरंगा लेकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस प्रकार देशभक्ति का माहौल बना।
शहर में रहने वाले देश के अन्य क्षेत्रों के नागरिक तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। अपने पारंपरिक परिधान में और गीत-संगीत और नृत्य के साथ सूरत शहर के छात्र और विभिन्न संस्थान ने भी भाग लिया।
मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा गीत लॉन्च किया
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हर घर तिरंगा गीत का लॉन्च किया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आह्वान किया है कि घर-घर जाकर तिरंगा फहराना चाहिए। सूरती जितने खाने के शौकीन है इतने ही देशभक्त के भी हैं । सूरत महानगरपालिका ने 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा को लेकर जो योजना तैयार कर की है। हमें उम्मीद है कि बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होंगे। यह संदेश गुजरात से पूरे देश में पहुंचना चाहिए।