
सूरत : साइबर क्राइम रोकने के लिए शहर पुलिस का नया प्रयोग, साइबर संजीवनी कार्यक्रम का आयोजन
देश सहित शहर में बढ़ते साइबर क्राइम रोकने के लिए सूरत पुलिस ने ऑनलाइन साइबर जागरूकता के लिए साइबर संजीवनी नाम से एक नया प्रयोग शुरू किया है, जो साइबर क्राइम से बचने के तरीकों की जानकारी देगा। साथ ही अगर आप साइबर क्राइम के शिकार हैं तो आप तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
आज के आधुनिक युग में लोग तेजी से इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं, जिससे साइबर अपराध के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। साइबर क्राइम से बचने के लिए लोगों में जागरूकता आए इसलिए सूरत पुलिस ने साइबर संजीवनी नामक अभियान में शामिल होने की अपील की है। पुलिस आयुक्त के मुताबिक जागरूकता कार्यक्रम में सूरत डायमंड एसोसिएशन के साथ-साथ चैंबर ऑफ कॉमर्स, टेक्सटाइल एसोसिएशन, बड़ी संख्या में छात्र सहित 32 लाख से अधिक लोग और बड़ी संख्या में छात्र शामिल होंगे। उन्हें साइबर क्राइम को कैसे रोक सकते है इसकी जानकारी दी जाएगी और यह लोग अन्य 10 लोगों को जानकारी देंगे इस हेतु से कार्यक्रम का आयोजन किया है। जिससे लोगों में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाई जाए और लोग इसका शिकार न हों। हालांकि लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
लोगों में साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता पैदा करने और सूरत शहर को साइबर सेफ सूरत बनाने के उद्देश्य से यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आपको ष्ट4ड्ढद्गह्म्ह्यठ्ठद्भद्ब1ड्डठ्ठद्ब.शह्म्द्द पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि लोग कभी भी प्रलोभन के झांसे में न आएं। पहले जांच करने के बाद ही लेन-देन करनी चाहिए। अपनी जानकारी कभी भी शेयर नहीं करें, जिससे आप भी साइबर क्राइम का शिकार होने से बच सकते है।