यूपी : दादी- नाती रिश्ता हुआ तार-तार, नाती ने 80 साल की महिला को बनाया हवस का शिकार
देश में आए दिन इंसानियत को कलंकित करने वाले मामले सामने आते रहते है। जिसमें कुछ मामलों को सभी हद्दों को पार कर जाते है। ऐसा ही एक मामला उत्तरप्रदेश के बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र में सामने आया हैं। नाती ने 80 साल की वृद्ध महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
वृद्ध महिला अपने घर में बैठी थी। तभी चचेरे देवर का 35 वर्षीय पुत्र महिला के पास आया और उसने खाना खाने के बारे में पूछा। बाद में घर पर हलवा बनाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। उस वक्त आरोपी के घर पर कोई नहीं था। वृद्ध को चारपाई पर बिठाकर उसने अपनी हवस का शिकार बनाया। वृद्ध का कहना है कि बुजुर्ग होने की वजह से वह आरोपी का विरोध नहीं कर सकी।
युवक ने वृद्ध महिला किसी को भी बताने पर बुरा अंजाम होने की धमकी दी थी। लेकिन वृद्ध महिला ने आपबीती परिजनों को बतायी तो उनके पैरों तलें जमीन खिसक गई। वहीं आरोपी के परिजन भी पीडि़ता को मनाने में जुटे रहे। लेकिन पीडि़ता ने किसी की भी बात नहीं मानी और थाने में शिकायत दर्ज करवायी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया और महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा। पुलिस आरोपी को तलाश रही है।