बिजनेसभारतसूरत

सूरत में बना तिरंगा देशभर में फहराया जाएगा, उद्यमी को मिला 50 लाख तिरंगों का ऑर्डर

देशभर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। पिछले साल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आाजदी का अमृत महोत्सव मनाने के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया कर घर घर तिरंगा फहराने की अपील की थी। तब सूरत ने 10 करोड़ तिरंगे बनाकर रिकॉर्ड बनाया था। इस तिरंगे को देशभर के घरों पर फहराया गया।

इस साल भी सूरत के लक्ष्मीपति मिल को देशभर से एक साथ 50 लाख तिरंगों का ऑर्डर मिला है। बेहद कम समय में एक साथ 50 लाख तिरंगे बनाने का यह ऑर्डर अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर माना जा रहा है। जिसके लिए व्यापारी ने अभी से सारी तैयारियां शुरू कर दी है।

उद्योगपति संजय सरावगी ने बताया कि 50 लाख तिरंगों का ऑर्डर मिला है और उसे भी 10 अगस्त तक पूरा करना है, इन तिरंगों को बनाने के लिए कारीगर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। 50 लाख तिरंगा बनाने के लिए 35 लाख मीटर कपड़ा का उपयोग होगा। जापानी मशीनों तिरंगे प्रोसेस किये जा रहे हैं।

सूरत में सबसे उन्नत तकनीक और स्पीड वाली एकमात्र मशीन है। जिसमें फिलहाल ये तिरंगे बनाए जा रहे हैं। इस मशीन पर पूरा तिरंगा प्रिंट हो रहा है। सबसे पहले ग्रे कच्चा कपड़ा लिया जाता है। कपड़े पर पूरी प्रोसेसिंग के बाद मशीन पर प्रिंटिंग की प्रक्रिया पूरी की जाती है। 30 से 35 अलग-अलग प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद अंतिम तिरंगा हमारे पास आता है।

सूरत कपड़ा व्यापार में एक नई सीजन का शुभारंभ

सूरत कपड़ा व्यापार में एक नई सीजन का शुभारंभ हुआ है। यह सीजन साल में 2 बार आती है। 15 अगस्त एवं 26 जनवरी की इस सीजन के लिए तकरीबन 1 महीने पहले से तैयारी आने वाले समय में शुरू हो जाएगी। फिलहाल तो प्रतिवर्ष तकरीबन 100 करोड़ का कारोबार हो रहा है और आगे चलकर यह बढ़कर एक परमानेंट सीजन में शुमार हो जाएगा। इसकी शुरुआत तो उद्योगपति- व्यापारी संजय सरावगी द्वारा की गई। और इस सीजन का फ़ायदा सूरत कपड़ा बाजार की हर सेक्टर को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button