बिजनेस

युगांडा एयरलाइंस ने हफ्ते में तीन बार एंटेबे-मुंबई फ्लाइट के लॉन्‍च के साथ भारत में अपना परिचालन शुरू किया

मुंबई, 3 अक्टूबर 2023 : युगांडा एयरलाइंस ने आज मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट और युगांडा के एंटेबे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच अपनी नई डायरेक्ट सर्विस के लॉन्‍च के साथ भारत में अपना परिचालन शुरू करने की घोषणा की। यह सेवा 7 अक्टूबर से शुरू होगी। दोनों शहरों के बीच हफ्ते में तीन दिन यह विमान सेवा संचालित की जाएगी।

कंपनी अपनी एयरबस ए330-800 नियो एयरक्राफ्ट पर सीधी सेवा की पेशकश करेगी। इस सेवा में तीन श्रेणियों में यात्रा करने की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। इसमें बिजनेस क्लास में 20 सीटें, प्रीमियम इकोनॉमी क्लास में 28 और इकोनॉमी क्लास में 210 सीटें होंगी। 50 से भी ज्यादा सालों में दोनों देशों के उड्डयन संबंधों में इस तरह का उत्साहजनक विकास पहली बार होगा कि जब भारत और युगांडा नॉन-स्टॉप विमान सेवा से आपस में जुड़ेंगे।

यह रूट युगांडा एयरलाइंस की सर्विस का अफ्रीकी महाद्वीप के बाहर विस्तार करेगा। कंपनी के तेजी से फैलते नेटवर्क में इस नई विमान सेवा के जुड़ने से यात्रियों को दक्षिण, पश्चिम, मध्य और पूर्वी अफ्रीका की यात्रा करने का सुविधाजनक अवसर मिलेगा। इस डायरेक्ट सर्विस की अवधि एक दिशा में करीब साढ़े पांच घंटे होगी। इससे बिजनेस, परिवार से मिलने और घूमने-फिरने के लिए दोनों देशों के यात्रियों को बेमिसाल सुविधा मिलेगी। 

चीफ कमर्शल अफसर श्री एडेदायो ओलावुयी ने कहा, “हम इसे लॉन्च करने के लिए काफी उत्साहित हैं। हमारे नेटवर्क में शामिल हुई ये नई उड़ान सेवा युगांडा एयरलाइंस के अपने यात्रियों के लिए यात्रा संबंधी विकल्पों के विस्तार की पुष्टि करती है। हम उम्मीद करते हैं कि यात्रियों को सुविधा देने के अलावा यह रूट भारत और युगांडा के एक दशक से भी लंबे समय से चले आ रहे कारोबारी और वाणिज्यिक संबंधों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।“

युगांडा के माननीय राजदूत एच.ई. मधुसुदून अग्रवाल ने कहा, “2017 से ही मैंने मुंबई और एंटेबे के बीच सीधी फ्लाइट के सपने को साकार करने के लिए बिना रुके और बिना थके मेहनत की है। मेरा विश्वास है कि दोनों देशों के बीच सीधी विमान सेवा व्यापार, वाणिज्य और पर्यटन को बढ़ावा देगी। मैं अपने सपने को पूरा होते देखकर बेहद उत्साहित हूं।”

विमान सेवा के उद्घाटन के रूप में युगांडा के एंटेबे से पहली फ्लाइट यूआर-430, शनिवार 7 अक्टूबर को रवाना होगी। वापसी की फ्लाइट यूआर-431 रविवार, 8 अक्टूबर को मुंबई से रवाना होगी।

युगांडा एयरलाइंस के लिए फ्लाइट शेड्यूल:

 

फ्लाइट संख्या प्रस्थान

एयरपोर्ट

प्रस्थान समय (स्थानीय ) आगमन 

एयरपोर्ट 

प्रस्थान का समय (स्थानीय) संचालन के दिन
यूआर 430 एंटेबे (ईबीबी)  20.15 मुंबई (बीओएम) 05.55 सोमवार, बुधवार, शनिवार
यूआर 431 मुंबई (बीओएम) 07.55 एंटेबे (ईबीबी) 12.25 मंगलवार, गुरुवार, रविवार

मौजूदा नेटवर्क में फिट बैठने के लिए यह शेड्यूल काफी सफाई से बनाया गया है। यह उन यात्रियों की जरूरतों को भी पूरा करेगा, जिन्हें युगांडा से आगे का सफर करना होगा। 

इस फ्लाइट की बुकिंग खुल चुकी है। युगांडा एयरलाइंस की ऐप से आप काफी सुविधाजनक तरीके से इसकी बुकिंग करा सकते हैं। इस ऐप से यात्रियों को रिजर्वेशन कराने, टिकटों के लिए भुगतान करने, यात्रा कार्यक्रम में बदलाव करने और बोर्डिंग पास को प्रिंट करने की मंजूरी मिलेगी। यह ऐप गूगल प्ले और ऐपल आईस्टोर पर उपलब्ध है।  

इस समय युगांडा एयरलाइंस दुबई, जोहान्सबर्ग, बुजुंबरा, नैरोबी, मोम्बोसा, जंज़ीबार, दार-एस-सलाम, किलिमंजारो, जुबा, किंशासा और मोगादिशु के लिए उड़ानों का परिचालन करती है। लागोस और नाइजीरिया के लिए भी जल्द उड़ान शुरू की जाएगी। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button