सूरत

सूरत : कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन, सड़क पर किया गड्ढों का यज्ञ

कांग्रेस का मनपा अधिकारी द्वारा समस्याओं पर ध्यान नहीं दिए जाने का आरोप

सूरत में लोग समस्याओं को लेकर अब विभिन्न पार्टियां सड़क पर उतरने लगी है। साथ ही साथ अनोखों तरिके से विरोध प्रदर्शन करने का सिलसिला भी जारी है। आज शुक्रवार 30 अगस्त को उधना क्षेत्र में उधना उद्योग नगर संघ के तीन रास्ते पर गड्ढों से परेशान जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने सड़क पर गड्ढा यज्ञ किया।

पिछले छह महीने से अधिक समय से उधना स्टेशन को जोड़ने वाली सभी सड़कें गड्ढों के कारण बेहद खराब स्थिति में हैं। उधना रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले सड़क पर रोजाना जाम लग रहा है और गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मनपा अधिकारी द्वारा इस मामले पर कोई ध्यान नहीं देने के कारण आज कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने गड्ढों का हवन यज्ञ किया। जिसके बाद तीन रास्ते पर काम शुरू किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मंत्री आशीष राय, उधना विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष आमिर खान पठान, सूरत शहर मंत्री संतोष शुक्ला, पूर्व वार्ड अध्यक्ष किशोर शिंदे, उमेश शिंदे और अन्य स्थानीय नेता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button