
सूरत कपड़ा मंडी में सुर्खियों में बनी रही फोस्टा ने एक साल में क्या किया ? जानें
फोस्टा की नई टीम को एक साल पूरा, रखा अपने कार्यो का लेखा-जोखा
सूरत रिंगरोड पर स्थित फोस्टा बोर्डरूम में आज शनिवार 6 जुलाई को अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इस संदर्भ आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अध्यक्ष कैलाश हाकिम ने फोस्टा की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फोस्टा में एक कम्प्लेंट फॉर्म फिल कर उसपर एक नम्बर की एंट्री होने के बाद उसे आगे कार्यवाही के लिए फॉरवर्ड किया जाता है और व्यापारियों के आपसी मनमुटाव के बिच मध्यस्थता करने का कार्य करते है। फोस्टा द्वारा उपरोक्त किये जाने वाले कार्य के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नही लिया जाता है।
करीब 857 लीगल नोटिस और पुलिस अर्जी की गई
उन्होंने कहा कि फोस्टा निस्वार्थ भाव से व्यापारियों के हितार्थ कार्यरत है। साथ ही यदि किसी मेटर में कोई हल नही निकलता है तो उसे आगे लीगल डिपार्टमेंट को फोरवर्ड किया जाता है| जिसमें भी तक करीब 857 लीगल नोटिस और पुलिस अर्जी की गई है।
व्यापारियों को दी हिदायत
अध्यक्ष कैलाश हाकिम ने अधिक जानकारी देते हुए कहा की वर्तमान में सोशियल मिडिया के आधुनिक युग में कुछ गलत मानसिकता के लोग फोस्टा पदाधिकारियों के साथ अपनी फोटो, सोसियल मिडिया की जानकारी का इस्तेमाल कर लोगो के साथ फ्रोड करने का प्रयास करते है। इस तरह के किसी भी प्रकार के फोर्ड से आप सभी बचे। किसी भी पार्टी की सत्यता की जाँच अवश्य करे।
फोस्टा ने पिछले एक वर्ष में किए यह कार्य
– फोस्टा का संविधान बनाकर उसे रजिस्टर करवाया।
– फोस्टा का कार्यालय का निर्माण करवाया।
– दिल्ली में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से मिलकर एमएसएमई में राहत देने की मांग की।
– सभी कपडा व्यापारियों को फोस्टा के संविधान के दायरे मे लाना का अभियान चलाया।
– सभी कार्यो के उचित निष्पादन हेतु कमेटियों का गठन किया।
– मार्केट में आगजनी की घटना में फोस्टा के पदाधिकारी द्वारा सहयोग।
– कपडा मार्केट मे चींटिंग के क्राईम रोकने के लिये सुचारु व्यवस्था हेतु टेक्सटाइल पुलिस स्टेशन की मांग की गई।
– एसआईटी का गठन करने हेतु आवेदन दिया।
– फायर एनओसी के मद्देनजर जब सील किये मार्केटो को खुलवाने में प्रशासन के साथ सहयोग।
– सहारादरवाजा ट्रैफिक चौकी, एसटीएम पुलिस चौकी, किन्नरी ट्राफिक पुलिस चौकी
– कार्यरत कमेटी द्वारा लोगों के पेमेंट समबन्धित समस्या को सुना और समाधान का प्रयास किया।
मार्केट में ट्रैफिक संबंधित किए गए कार्य
– मोटी बेगमवाडी की की ट्राफिक समस्या में राहत के कार्य किये गए।
– ट्रैफिक व्यवस्था सुचारूरूप से चले उसके लिए पत्र लिखकर पीले पट्टे से मार्किंग की बात रखी।
– पार्किंग की जानकारी के लिए क्यूआर कोड लगवानी की मांग रखी।
कपड़ा बाजार में ब्यूटिफिकेशन की पहल
– सूरत महानगरपालिका कमिटी द्वारा रिंगरोड की ब्यूटीफिकेशन हेतु पत्र लिखे गए।
– ब्रिज के पिलर को टेक्सटाइल थीम पर डेकोरेट करने की मांग की गई।
– ट्रेडिशनल वेल्फेर कमिटी द्वारा राममंदिर प्राणप्रतिष्ठा के उत्सव का सुन्दर आयोजन किया गया।
सेमिनार और जागरूकता अभियान चलाया
– एमएसएमई सम्बंधित व्यापारियों को जागरूक किया।
– फायर सम्बंधित जागरूकता हेतु मोकड्रिल किये गए साथ ही एनओसी के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
– लेबर वेल्फेर कमिटी द्वारा बल मजूरी समबन्धित सेमिनार किये गए।
– कई स्टाफ, लेबर की अटकी हुई सैलरी सम्बंधित भी सराहनीय कार्य कर उनकी सैलरी दिलवाई गई।
– ट्रैफिक कमिटी द्वारा ट्रैफिक सम्बंधित अवेरनेस के कार्यक्रम रखे गये।