खेल

युवी ने एक ओवर में 4 गेंदों पर लगाए 4 छक्के, जानें 22 गेंदों में कितने रन बनाए

भारतीय टीम का पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह को एक बार फिर पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते देखा गया। उन्होंने शनिवार को रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज में दक्षिण अफ्रीकी लिजेन्ड के खिलाफ जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, जिससे 2007 के टी 20 क्रिकेट कप की याद ताजा हो गई।

युवराज सिंह ने दक्षिण अफ्रीकी लिजेन्ड के खिलाफ मैच में चार गेंदों पर चार छक्के लगाए। युवराज सिंह ने टी 20 विश्व कप में खेली गई पारी की याद दिला दी। तब उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की छह गेंदों पर छक्के लगाए थे।

रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज में दक्षिण अफ्रीकी लिजेन्ड के खिलाफ युवराज सिंह ने गेंदबाज जांदेर दे ब्रूएन की ओवर के ओवर में चार गेंदों पर चार छक्के लगाए। जांदेर दे ब्रूएन ने ने पारी का 18 वां ओवर डाला। युवराज सिंह ने पहली गेंद डॉट खेली। ओवर की दूसरी 4 गेंदों पर युवराज सिंह ने लगातार 4 छक्के लगाए। युवराज ने ओवर की आखिरी गेंद भी डॉट खेली। जांदेर दे ब्रूएन के इस ओवर में कुल 24 रन आए। युवराज सिंह ने 22 गेंदों का सामना किया और नाबाद 52 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 6 छक्के लगाए।

युवराज सिंह के अलावा सचिन तेंदुलकर भी लय में दिखाई दिए। उन्होंने 37 गेंदों पर 60 रन बनाए। सचिन तेंदुलकर ने अपनी पारी के दौरान 9 चौके और 1 छक्का जड़ा। युवराज सिंह और सचिन तेंदुलकर के अर्धशतक के बदौलत भारत लिजेन्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 204 रन बनाए। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस मैच में सस्ते में आउट हो गए। उन्होने सिर्फ 8 गेंदों पर 6 रन बनाकर एंटिनी के शिकार हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button