गुजरात

गुजरात के इस शहर में मिलेगा मुफ्त में पेट्रोल, जाने शर्त

देश में बढ़ते पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम आदमी के जीवनाश्यक चीजों पर पड़ा है। पेट्रोल-डीजल की कीमते आसमान छू रही है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ते कीमतों का अब दिनोंदिन विरोध बढ़ता जा रहा है। गुजरात सहित देशभर में पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों का विरोध तेज हो गया है। लेकिन गुजरात के वडोदरा में मुफ्त में पेट्रोल बांटा जा रहा है। लेकिन इसलिए शर्त अनोखी शर्त रखी गई है और वह है वंदे मातरम बोलो और एक लीटर पेट्रोल मुफ्त पाओ। इसके पीछे का मकसद पेट्रोलï-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों का विरोध करना है। वडोदरा के सुभानपुरा के हाईटेंशन रोड स्थित इंडियन ऑइल के पेट्रोल पंप पर आज भगवा पटका पहनकर आए भाजपा के कार्यकर्ता, नेताओं समेत सामान्य नागरिकों को मुफ्त में एक लीटर पेट्रोल बांटा गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं को दी यह ऑफर

भाजपा कार्यकर्ताओं को मुफ्त पेट्रोल पाने के लिए भी ऑफर दी गई। जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता और नेताओं के लिए भाजपा का पटका, स्टीकर या कार्ड होना अनिवार्य था। पेट्रोल मुफ्त में पाने के लिए दुपहिया वाहन चालकों की लंबी कतार लग गई। जिसमें कई भाजपा कार्यकर्ता और नेता भी शामिल थे। वंदे मातरम और भारत माता की जय बोलने वाले को एक लीटर मुफ्त पेट्रोल बांटा गया।

टीम रिवॉल्युशन संस्था के सेजल व्यास ने बताया कि जब भाजपा विपक्ष में थी तब ईंधन की कीमत में एक रूपए की भी बढ़ोत्तरी होने पर रास्ते पर उतर जाती थी। लेकिन आज भाजपा सत्ता पर काबिज है और पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर रु. 95 पर पहुंच गई, इसके बावजूद कोई विरोध नहीं कर रही। उन्होंने कहा विपक्ष कमजोर हो चुका है जिसके कारण पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों का विरोध नहीं कर रहा। पेट्रोल महंगा होने से गाडियां शो पीस बनकर रह गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button