धर्म- समाज

रोटरी क्लब ऑफ सूरत सी फेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन अशोक शारदा व सचिव रोटेरियन नंदकिशोर सुल्तानिया का चयन

सूरत। रोटरी क्लब ऑफ सूरत सीफेस की ओर से रविवार 4 जुलाई शाम 5 बजे मरोली स्थित ग्रीन पेरेडाइस हॉल में इंस्टालेशन सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब 2021-2022 के नवनियुक्त अध्यक्ष के रूप में रोटेरियन अशोक शारदा व सचिव रोटेरियन नंदकिशोर सुल्तानिया की ताजपोशी की गई। तत्पश्चात अशोक शारदा को पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर हिमांशु ठक्कर द्वारा शपथ दिलाई गई। पूर्व अध्यक्ष रचना महेश्वरी व सचिव संगीता चूड़ीवाला ने कोरोना काल के समय किये गये 4 परमानेंट प्रोजेक्ट, लॉग टॉम प्रोजेक्ट, सर्वीस प्रोजेक्ट व पूरे साल के कार्यों की जानकारी दी।

मीडिया प्रभारी सरोज अग्रवाल द्वारा गतवर्ष की मीडिया कवरेज की जानकारी दी व सालभर मीडिया कवरेज बुक पूर्व अध्यक्ष रचना महेश्वरी को भेंट स्वरूप प्रदान की। नवनिर्वाचित अशोक शारदा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए अपनी जिम्मेदारी ओर आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में बताया। इस मौके पर मिसेज अरुणा ठक्कर, असिस्टेंट गवर्नर ऋषिका भारद्वाज, रोट्रेक्ट, रोटेरियन व इंट्रेक के अलावा 125 रोटेरियन की उपस्थिति रही। सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सचिव को शुभकामनाये दी। मंच का संचालन कविता सराफ व प्रतिभा रावलवासिया ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button