गुजरातबिजनेस

कच्छ के रण में दिलजीत दोसांझ का ‘बोहट वधिया’ मोमेंट, दुनिया के सबसे बड़े ग्रीन एनर्जी पार्क को देख हुए मंत्रमुग्ध

खावड़ा स्थित अडानी के रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट का किया दौरा, इंजीनियरों से समझीं चुनौतियां; ग्रीन वॉरियर्स की मेहनत को सराहा

अहमदाबाद। पंजाबी सिंगर और ग्लोबल म्यूजिक आइकन दिलजीत दोसांझ इन दिनों गुजरात कॉन्सर्ट टूर पर हैं। इस दौरान उन्होंने कच्छ के खावड़ा स्थित अडानी ग्रुप के दुनिया के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी और बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट का दौरा किया। विशाल क्षेत्र में फैले सोलर पैनल और विंड टर्बाइन देखकर दिलजीत काफी प्रभावित हुए और उत्साह के साथ बोले, ‘बोहट वधिया’।

मानव आबादी से करीब 70 से 100 किलोमीटर दूर दुर्गम रेगिस्तानी इलाके में विकसित किए जा रहे इस प्रोजेक्ट की इंजीनियरिंग और लॉजिस्टिकल चुनौतियों के बारे में दिलजीत ने मौके पर मौजूद इंजीनियरों से जानकारी ली। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में काम कर रहे अडानी के ‘ग्रीन वॉरियर्स’ की मेहनत की सराहना की। इस दौरान उन्होंने साइट के व्यूइंग टावर से सोलर पैनल और विंड टर्बाइन का विशाल नजारा देखा। साथ ही सेंट्रल कंट्रोल रूम की डिजिटल मॉनिटरिंग व्यवस्था का भी अवलोकन किया और पौधारोपण किया।

इस मौके पर अडानी की टीम ने दिलजीत को कच्छ की पारंपरिक रोगन कला और अजरख प्रिंट का स्कार्फ भेंटकर सम्मानित किया। अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) द्वारा विकसित किया जा रहा यह प्रोजेक्ट क्षेत्रफल में पेरिस से करीब पांच गुना बड़ा है। परियोजना ने अब तक 11 गीगावाट से अधिक परिचालन क्षमता हासिल कर ली है। पूरी तरह विकसित होने पर यहां 26 गीगावाट सोलर और 4 गीगावाट विंड एनर्जी का उत्पादन होगा।

इस परियोजना में फिलहाल 6.63 GWh क्षमता वाली दुनिया की सबसे बड़ी सिंगल-लोकेशन ऑपरेशनल बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) भी कार्यरत है। कंपनी की योजना भविष्य में इसकी क्षमता बढ़ाकर 50 GWh करने की है। परियोजना के निर्माण और संचालन में 15 हजार से अधिक लोगों की टीम जुटी हुई है।

अडानी ग्रुप ने अगले पांच वर्षों में भारत के ऊर्जा परिवर्तन के लिए करीब 100 अरब डॉलर के निवेश का लक्ष्य रखा है। खावड़ा का यह प्रोजेक्ट इसी योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पूरी क्षमता से शुरू होने के बाद इससे सालाना 1.7 करोड़ से अधिक घरों को स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। कंपनी का लक्ष्य वर्ष 2029 तक इसे सभी पारंपरिक और गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों में दुनिया का सबसे बड़ा पावर प्लांट बनाना है। यह परियोजना वर्ष 2030 तक 500 GW गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता हासिल करने के भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य में भी अहम भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button