प्रादेशिक

शिक्षादान अभियान फेडरेशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त हुए अरविंद उपाध्याय

भायंदर। भारत सरकार के कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय से पंजीकृत संस्था शिक्षादान अभियान फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने भायंदर के युवा समाज सेवी अरविंद उपाध्याय को संस्था का राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया है।

अरविंद उपाध्याय को दिए गए नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि उनकी सामाजिक सेवाओं को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा रही है। श्री उपाध्याय ने कहा कि वे दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरे मनोयोग तथा समर्पित भावना के साथ करेंगे। वे राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय संरक्षक भी हैं।

धर्म के प्रति अटूट आस्था रखने वाले अरविंद उपाध्याय पिछले 250 सप्ताह से लगातार सुंदरकांड पाठ का आयोजन करते आ रहे हैं। श्री उपाध्याय को शिक्षादान अभियान फेडरेशन का राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाए जाने पर अनेक सामाजिक संस्थाओं, पत्रकारों और राजनीति से जुड़े लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button