प्रादेशिक

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने आदित्य ठाकरे के गढ़ में किया शंखनाद

मुंबई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  तेजस्वी सूर्या की आज एक दिन के मुंबई प्रवास पर पधारे। एयरपोर्ट पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई के युवा कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी सूर्या का भव्य स्वागत किया। भव्य स्वागत के बाद तेजस्वी सूर्या  ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये और मुंबई की धरती पर मां मुंबादेवी को प्रणाम किया।

अपने एक दिवसीय मुंबई प्रवास में तेजस्वी सूर्या ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना के गढ़ और युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे के मतदार संघ में भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई के युवा वॉरियर्स की शाखा का उद्घाटन भी किया। इस उद्घघाटन के दौरान सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई युवकों ने युवा वॉरियर बनने का संकल्प लिया। इस शाखा उद्घाटन में प्रमुख रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना, प्रदेश युवा मोर्चा प्रभारी गौरव गौतम, महाराष्ट्र प्रदेश के युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल लोनीकर एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।

मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी सूर्या जी ने कहा कि महा विकास अघाड़ी उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महा वसूली गाड़ी का काम कर रही थी और उन्होंने सिर्फ और सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम किया है। भाजपा की महायुति सरकार ने जनादेश का पालन करते हुए देवेंद्र फडणवीस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में एक कुशल और विकासशील सरकार देने का काम किया है। सत्ता लोलुप, परिवारवादी पार्टी जो मौसम की तरह अपनी विचारधारा बदलती है वो मौसम की तरह ही आई और गई लेकिन भाजपा एक ऐसा संगठन है जिसने अपनी विचारधारा के साथ कभी समझौता नहीं किया और इसीलिए अक्षुण्ण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button