प्रादेशिक

गोगुन्दा विधानसभा में कल से आरंभ होगा कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम

उदयपुर ( कांतिलाल मांडोत ) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 11 फरवरी 2022 को दोपहर 01 बजे पूर्व मंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया के निवास पर प्रदेश कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया है।

उक्त कार्यक्रम में डिजिटल सदस्यता अभियान के उदयपुर संभाग प्रभारी कमल शर्मा, देहात जिलाध्यक्ष लाल सिंह झाला, पूर्व मंत्री मांगी लाल गरासिया, पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह झाला शामिल होंगे।

उक्त कार्यक्रम के माध्यम से बूथ स्तर पर बनाये गए एनरोलर को ज़्यादा से ज़्यादा कांग्रेस सदस्य बनाये जाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इस बार सदस्यता अभियान को पूरी तरह से डिजिटल बनाया गया है। इसमें मोबाइल में एप के माध्यम से सदस्य बनाये जाएंगे।

सदस्य बनने के बाद सभी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आईडी कार्ड भी प्रदान किया जाएगा। सदस्यता अभियान विधानसभा गोगुन्दा के प्रभारी योगेश तेली ने बताया कि गोगुन्दा विधानसभा में पंचायत समिति वार कार्यक्रम आयोजित कर रहे है। जिसमे बूथ स्तरीय एनरोलर को प्रशिक्षण देंगे इसके लिए प्रत्येक बूथ पर दो एनरोलर बनाये है जिसमे एक महिला व एक पुरुष एनरोलर होगा।

इसके लिए चार चरण बनाये है जिसमे प्रथम चरण में पंचायत समिति गोगुन्दा, दूसरे चरण में पंचायत समिति सायरा, तीसरे चरण में देवला मंडल व चौथे चरण में बड़गांव पंचायत समिति स्तर पर कार्यक्रम जआयोजित कर प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में समस्त बूथ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, नेताओ व नवनियुक्त बूथ एनरोलर को आमंत्रित किया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button