सूरत

प्रखर वक्ता सुधांशु त्रिवेदी 20 दिसंबर को सूरत में

साकेत ग्रुप द्वारा “नेशन फर्स्ट – राष्ट्र सर्वोपरि” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

सूरत। शहर के परवत पाटिया क्षेत्र में साकेत ग्रुप द्वारा “नेशन फर्स्ट – राष्ट्र सर्वोपरि” विषय पर शनिवार, 20 दिसंबर 2025 को उद्बोधन एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में सुधांशु त्रिवेदी, सांसद (राज्यसभा), राष्ट्रीय प्रवक्ता (भाजपा) एवं राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रखर वक्ता उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम सायं 5 बजे से सूरत के माहेश्वरी लक्ज़रिया (माहेश्वरी सेवा सदन), D.R. वर्ल्ड के पास, आईमाता चौक, पर्वत पाटिया में आयोजित होगा।

सांवर प्रसाद और विक्रम सिंह शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संगोष्ठी का उद्देश्य राष्ट्रहित, राष्ट्रवाद, सनातन संस्कृति एवं सामाजिक राष्ट्रीय विषयों पर जन-जागरूकता फैलाना है। सुधांशु त्रिवेदी अपने ओजस्वी विचारों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक – धार्मिक – शैक्षणिक संगठनो, युवाओं, माताओं एवं राष्ट्रभक्त नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। नेशन फर्स्ट (साकेत) ने सूरतवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

रुंगटा ग्रुप के अनिल रुंगटा ने बताया कि सुधांशु त्रिवेदी एक प्रखर राष्ट्र वक्ता हैं और उनके विचारों को सुनकर आत्मसात करना आज की आवश्यकता है। ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का अर्थ है, राष्ट्र के लिए जो उचित और आवश्यक हो, वही किया जाए तथा समाज को उसी दिशा में प्रेरित किया जाए, ताकि लोगों में राष्ट्रीय भावना का संचार हो सके।

इस संबंध आयोजित प्रेस वार्ता में साकेत के रामावतार पारीक, डॉ ममता, शाति वगासिया, धीरू सवानी, मनीष , प्रकाश बिंदल उपास्थि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button