
गोगुन्दा : खाखडी चारागाह भूमि पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण सरंक्षण का संदेश
उदयपुर। उदयपुर जिले के गोगुन्दा तहसील के खाखडी में आज पौंधारोपण किया गया। प्रकृति के लाभहानि का ज्ञान लोगों के जेहन में अच्छे से आ गया है। तब से लोग पर्यावरण की रक्षा के लिए कदम से कदम मिलाकर चल रहे है। प्रकृति ही जीवन है के मकसद को आत्मसात करके लोग आगे बढ़ रहे है। देश और राज्य में प्रतिदिन पौधारोपण का कार्य अविरत चल रहा है।
गोगुन्दा के निकटवृति गांव खाखडी की चारागाह भूमि पर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। छायादार और फलदार पौंधे लगाकर उनके सरंक्षण का संकल्प लिया। पौंधारोपण कार्यक्रम में गोगुन्दा प्रधान सुंदरदेवी, उप प्रधान लक्ष्मणसिंह झाला, पूर्व उप प्रधान पप्पूराणा भील, मंडल अध्यक्ष चन्द्रेश फतावत, सरपंच पुष्पेंद्र गमेती, समाजसेवी गणेश देवड़ा ,वार्डपंच नानालाल गमेती, भूपेंद्र तेली,दिनेश दास, लखमा मेघवाल, लोगर, भरत गमेती आदि उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा कार्यकर्ता सहित मजावडी गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे।