शिक्षा-रोजगारसूरत

प्रेरणादायक : मराठी माध्यम में पाटिल जागृति 95.57% प्रतिशत के साथ गुजरात में प्रथम, मां करती है लोगों के घरों में काम

सूरत शहर का परिणाम 80.78 प्रतिशत एल

गुजरात बोर्ड के 12 वीं कक्षा की सामान्य संकाय में सूरत नगरपालिका संचालित स्कूल का 92.03% परिणाम प्राप्त किया है। जिसमें नगर पालिका द्वारा संचालित कतारगाम व भेस्तान-उन में सुमन विद्यालयों का परिणाम शत प्रतिशत रहा है।

सूरत शहर का परिणाम 80.78 प्रतिशत

गुजरात बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में सूरत शहर का परिणाम 80.78 प्रतिशत रहा है। ए-1 में 603 और ए-2 में 4502 परीक्षार्थी शामिल हैं। सूरत नगर निगम द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर स्लम क्षेत्रों के बच्चों के लिए सूरत शहर में वर्ष 1999 में कुल 04 सुमन हाई स्कूल शुरू किए गए थे। वर्तमान में सूरत शहर में कुल 23 सुमन हाई स्कूल कार्यरत हैं।

सुमन हाई स्कूल में कुल 10 विद्यार्थियों को ए-1 ग्रेड

सुमन हाई स्कूल ने वर्ष 2021 से 11वीं और 12वीं कक्षा शुरू की है जिसमें एचएससी बोर्ड के पहले बैच के परिणाम में सुमन हाई स्कूल अग्रणी है। शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के दौरान आयोजित एचएससी बोर्ड परीक्षा में सुमन हाई स्कूल का परिणाम कुल 92.03% आया है। सुमन हाई स्कूल में कुल 10 विद्यार्थियों ने ए-1 ग्रेड प्राप्त किया।

पिता का छत्रछाया गंवा चुकी है जागृति

सुमन हाई स्कूल नंबर 6 में पढ़ने वाले छात्र पाटिल जागृति रणछोड़ ने 95.57 प्रतिशत प्रतिशत के साथ मराठी माध्यम में पूरे गुजरात में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ज्ञात हो कि पाटिल जागृति के पिता जीवित नहीं हैं और मां घरों में काम करती हैं। मूल महाराष्ट्र के जलगांव जिला तहसील अमलनेर के लोढवे गांव की निवासी है। और फिलहाल पांडेसरा के कर्मयोगी 2 में रहती है। वह सीए बनना चाहती है। जबकि मराठी मीडियम का कुल रिजल्ट 92.41% फीसदी आया है। गुजराती मीडियम का कुल रिजल्ट 91.98% और हिंदी मीडियम का कुल रिजल्ट 90.96% रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button