प्रादेशिक

जन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया कृपाशंकर सिंह का जन्मदिन

75 महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में 75 सिलाई मशीन का वितरण

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी रहे कृपाशंकर सिंह का जन्मदिन ( 31 जुलाई) जन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर 75 महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में 75 सिलाई मशीन का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में राहुल एजुकेशन के चैयरमैन पंडित लल्लन तिवारी, अवध नारायण सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष उद्योगपति चित्रसेन सिंह, विधायक राजहंस सिंह, समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह, राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी, भाजपा नेता अखिलेश चौबे, एड राजकुमार मिश्र, राजन भोसले, अभिजीत राणे, डॉ राजेंद्र सिंह, अनिल गलगली, मुंबई पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार विनोद यादव, भवन निर्माता रामसेवक पांडे, समाजसेवी रत्नेश सिंह, पूर्व उप शिक्षणाधिकारी अशोक मिश्र, समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा, उत्तर भारतीय मोर्चा के मीरा भायंदर अध्यक्ष सुरेश सिंह, समाजसेवी राम सिंह, कृपाशंकर पांडे, विनय शुक्ला, कमलेश दुबे, संदीप तिवारी, उद्योगपति विजय यादव,जीतू यादव, दीपक यादव, अनीश, शंकला,जितेंद्र सिंह,प्रभात सिंह (बबलू ), अशोक सिंह, सिद्धार्थ शंकर शर्मा, महेंद्र यादव, अखिलेश सिंह , अजय सिंह , समाजसेवी लालमन राजभर ,जगदीश सिंह ,अनिल उपाध्याय, संतोष पाण्डेय, गीता सिंह,संजीवनी पाण्डेय, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेनू मल्लाह, साधना पाण्डेय, वंदना सिंह ,सुषमा सिंह आदि का समावेश रहा।

इस अवसर पर बोलते हुए कृपाशंकर सिंह ने कहा कि वे इस वर्ष अपने गृह जनपद जौनपुर में अपना जन्मदिन मनाना चाहते थे, परंतु मुंबई वासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए आज मुंबई में अपना जन्मदिन मना रहे हैं। जन सेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि कर्मभूमि के साथ-साथ जन्मभूमि की सेवा और विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। गौर मतलब हो कि 26 जुलाई से ही जौनपुर की विभिन्न विधानसभाओं में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसका हजारों लोगों ने लाभ उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button