
धर्म- समाज
सेवायज्ञ से लघु उद्योग भारती ने मनाया स्थापना दिवस
पुनी आश्रम के बच्चों को जरूरी पढ़ाई सामग्री वितरित की
सूरत। लघु उद्योग भारती का आज 31वां स्थापना दिवस है। इसके उपलक्ष्य में 27 अप्रैल को माहेश्वरी भवन में अभिनंदन समारोह रखा गया था, लेकिन पहलगांव में हुई हिंदुओं पर नरसंहार के चलते यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था।
आज लघु उद्योग भारती ने 31 पीपल के पेड़ लगाकर और पलसाना के पास स्थित पुनी आश्रम के बच्चों को जरूरत की पढ़ाई सामग्री वितरित करके सांकेतिक रूप में इस दिवस को मनाया।
संस्था के अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत ने बताया कि देश में शोक के समय संस्था ने अपने कार्यक्रम को रद्द करने का निर्णय लिया। लघु उद्योग भारती की पूरी टीम इस समय अपने देश और सरकार के साथ है।