प्रादेशिक

महाराष्ट्र राज्य पुरस्कृत शिक्षिका पूर्णिमा पांडेय का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग की आदर्श तथा राज्य पुरस्कृत शिक्षिका पूर्णिमा जयप्रकाश पांडेय का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह आज नेहरू नगर कुर्ला शाला सभागार में पूर्व शाला अधीक्षक रामचंद्र पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख पूर्व सहायक आयुक्त (जी.एस.टी) आदित्य नारायण मिश्रा , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर दयानंद तिवारी,पूर्व उप शिक्षणाधिकारी रवींद्र काले शिक्षाविद एवम पूर्व प्रशासकीय अधिकारी रामहित यादव उप शिक्षणाधिकारी कीर्तिवर्धन किरतकुडवे, प्रशासकीय अधिकारी कैलाशचंद्र आर्य , शिक्षा निरीक्षक राजदेव यादव , लालजी यादव ,आरिफा शेख , इकबाल शेख, जगदीश गायकवाड तथा पूर्व एवम वर्तमान मुख्याध्यापकों , शिक्षकों ,परिजनों व मित्रजनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

ज्ञात हो कि पूर्णिमा जयप्रकाश पांडेय लगभग 31 वर्ष के सेवा काल में मुंबई महापौर आदर्श शिक्षक पुरस्कार, महाराष्ट्र राज्य शिक्षक गौरव पुरस्कार जैसे अनेक शासकीय एवं सामाजिक पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं । वह एक कर्मठ विद्वान शिक्षिका के रूप में जानी जाती हैं। वह लगभग आठ वर्षो से वर्चुअल ट्रेनिंग सेंटर व पाठयपुस्तक निर्मित मंडल बालभारती से जुड़ी हुई है।

शिक्षक भाऊ अडसूल,बृजेश उपाध्याय, महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी पुरस्कृत शिक्षिका भारती श्रीवास्तव , शिक्षा निरीक्षक जगदीश गायकवाड आदि ने अपने मंतव्य व्यक्त किए । गौरीशंकर सेवामंडल के अध्यक्ष रामसेवक पांडेय, कवि व गीतकार जयप्रकाश मिश्र मिलिंद, महापौर पुरस्कृत विद्वान शिक्षक हवलदार सिंह, गायत्री परिवार से रमाशंकर पांडेय, राष्ट्रपति पुरस्कृत मुख्य शिक्षिका डॉक्टर आशा मिश्रा, राज्य पुरस्कृत शिक्षक अरविंद तिवारी, धर्मराज यादव, शिक्षण निरीक्षक (प्रभारी) मोहिनी कावले, राधेश्याम पांडेय ,पवनकुमार शुक्ला आदि ने गौरवमूर्ति को अपनी शुभकामनाएं दी। संगीतमय कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सेना के कार्याध्यक्ष उपेंद्र राय ने व आभार प्रदर्शन आलोक सिंह ने किया।

अतिथियों का स्वागत मुख्याध्यापक देवेंद्र सिंह ने किया। पूरे कार्यक्रम का नियोजन संस्कृति संवर्धन मंच मुंबई की ओर से अरविंद सिंह, रामनिवास यादव, अनिल कुरील, अरविंद गुप्ता, विजय बहादुर सिंह, सरोजिनी सावंत, जसवंत कौर, मीता भट्टाचार्या, एवं नीलम मिश्रा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button