
एमबी ग्राउंड स्थित अंतर महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन, गजेंद्र सिंह शाक्तवत को दी श्रद्धांजलि
उदयपुर ( कांतिलाल मांडोत )। उदयपुर के एमबी ग्राउंड में अंतर महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समारोह में बढ़चढ़ युवाओ ने भाग लिया। पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव स्व गजेन्द्र सिंह शाक्तवत की याद में प्रतियोगिता का आयोजन किया। सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि खेल मंत्री अशोक चांदना की उपस्थिति में हॉकी प्रतियोगिता शुरू की गई।
इस दौरान एमएलएसयू के कुलपति अमेरिका सिंह की अध्यक्षता में उत्साहवर्धक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विशिष्ट अतिथि दरियाव सिंह चूंडावत ने पद ग्रहण किया। एमबी ग्राउंड में हॉकी प्रतियोगिता में उमंग के साथ खेल में हिस्सा लिया। इस दौरान खेल मंत्री अशोक चांदना का भावभरा स्वागत किया गया। गोगुन्दा से अभिमन्युसिंह झाला के नेतृत्व में गोगुन्दा और उदयपुर से सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
इससे पूर्व वल्लभनगर विधायक प्रीति शाक्तवत, अभिमन्यु सिंह झाला, क्रीड़ा मंडल सचिव गिरिराज सिंह,क्रीड़ा संग के अध्यक्ष शूरवीर सिंह और कार्यक्रम के आयोजन अध्यक्ष पीके सिंह,सचिव कुलदीपसिंह झाला,परमवीरसिह चूंडावत तथा सैकड़ो युवा साथियों ने अशोक चांदना का भावभरा स्वागत किया। गोगुन्दा एवं उदयपुर के सैकड़ो युवा कार्यकर्ताओ के साथ मंत्री अशोक चांदना खेल प्रतियोगिता के आयोजन स्थल पर पहुंच कर स्व गजेंद्र सिंह शाक्तवत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। युवा कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। आभार व्यक्त किया। गोगुन्दा से रामेश्वर चौधरी,ओमसिंह चोहान, जसपाल सिंह,हेमंत चौधरी सहित अनेक युवा उपस्थित रहे।