प्रादेशिक

भारतीय सदविचार मंच द्वारा सम्मानित किए गए राजनेता पत्रकार और उद्योगपति

मुंबई। मुंबई महानगर की सुप्रसिद्ध और चर्चित सामाजिक, साहित्यिक ,सांस्कृतिक संस्था भारतीय सद्विचार मंच द्वारा स्थापित डाॅ. राममनोहर त्रिपाठी पुरस्कार राजनेता, समाजसेवी,पूर्व उपमहापौर, पूर्व विधान परिषद सदस्य, शिक्षा प्रसारक सैयद मुजफ्फर हुसेन को, पाचवां ठाकुर हरदत्त सिंह आदर्श पत्रकारिता पुरस्कार सुप्रसिद्ध पत्रकार,आरटीआई कार्यकर्ता, अग्निशिला के संपादक अनिल गलगली को और प्रथम बाबू आर.एन. सिंह आदर्श समाजसेवी पुरस्कार प्रसिद्ध समाजसेवी, उद्योगपति, धर्मनिष्ठ, शिक्षा प्रसारक ज्ञानप्रकाश सिंह को पूर्व मंत्री रमेश दुबे, पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह ,शिक्षा मनीषी लल्लन तिवारी के सानिध्य में एवं संस्था- संस्थापक डाॅ.राधेश्याम तिवारी की अध्यक्षता एवं सैकडो़ गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में भारत रत्न लता मंगेशकर नाट्यगृह, मीरा रोड पूर्व में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

समारोह में महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी का कार्याध्यक्ष मनोनीत होने के उपलक्ष में डाॅ. शीतलाप्रसाद दुबे का भी सत्कार किया गया। इस अवसर राघवेंद्र भूमि के कलेंडर का भी विमोचन किया गया। प्रमुख अतिथि के रूप में उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आर. एन. सिंह, संस्था-मुख्य संरक्षक एच.एम. पाण्डेय,समाजसेवी पंकज मिश्रा,समाजसेवी उदयप्रताप सिंह, उत्तर भारतीय संघ युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजय सिंह, शिक्षाविद् डाॅ. हृदयनारायण मिश्रा, शिक्षा मनीषी डाॅ. ओमप्रकाश दुबे, समरस फाउंडेशन के अध्यक्ष डाॅ. किशोर सिंह, मेट्रोपाल हास्पीटल, ठाणे के संचालक डाॅ. ओ. के. मिश्रा,उद्योगपति ओ. पी. सिंह, नवभारत हिंदी दैनिक के संपादक ब्रजमोहन पाण्डेय, हिंदी सामना के कार्यकारी संपादक अनिल तिवारी, हमारा महानगर के संपादक राघवेंद्र द्विवेदी,, प्रातः काल के संपादक अरुण उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी, राघवेंद्र भूमि के संपादक सुरेंद्रकुमार मिश्रा, प्रारंभ उत्तर दर्शन के संपादक विनोद सिंह, संस्था-सहसंपादक डी. सी. उपाध्याय, ए. एन. पाण्डेय, समाजसवी सुभाषचंद्र उपाध्याय,

संस्था-सरंक्षक दयाशंकर दुबे , समाजसेवी श्रीकांत पाण्डेय, हरिप्रसाद पाण्डेय, इंद्रमणि दुबे, हरिशंकर तिवारी उपस्थित थे। संस्था अध्यक्ष डाॅ. शिवश्याम तिवारी और संस्था-पदाधिकारी बैजनाथ मिश्रा, महेंद्रकुमार मिश्रा, गणेश पाण्डेय, राजीव मिश्रा, राजकुमार सिंह, बी. एम. गुप्ता, नागेंद्र मिश्रा, हेमंत पाण्डेय, सुभाषचंद्र दुबे, अॅड. शिशिर पाण्डेय,रत्नेश दुबे, ध्रुवनारायण पाण्डेय, कमलाकांत त्रिपाठी, प्रेमचंद तिवारी, सूर्यप्रकाश मिश्रा, अजयकुमार तिवारी, अमित तिवारी, मुकेश मिश्रा, उमेश सिंह एवं इंद्रेश चौरसिया ने अतिथियों का स्वागत किया।संस्था महामंत्री बी. पी मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन और उपाध्यक्ष पं.कमलाशंकर मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button