प्रादेशिक

समरस ने किया सेवानिवृत्त आरपीएफ अधिकारी रामकेल उपाध्याय का सम्मान

मुंबई /जौनपुर। मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज जौनपुर के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित रमनीपुर गांव निवासी, सेवानिवृत्त आरपीएफ निरीक्षक रामकेल उपाध्याय (86 वर्ष) का अंगवस्त्रम तथा धार्मिक पुस्तक प्रदान कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर उनके सुपुत्र तथा गुजरात के वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय भी उपस्थित रहे। आरपीएफ में 33 वर्षों तक सराहनीय सेवा करने वाले श्री उपाध्याय पिछले कुछ वर्षों से चलने फिरने में असमर्थ हैं। ईमानदारी और सच्चाई की पैरवी करने वाले रामकेल उपाध्याय लोकप्रिय समाज सेवक के रूप में पहचाने जाते रहे हैं।

उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को देखते हुए समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह के मार्गदर्शन में महासचिव शिवपूजन पांडे ने आज उनके घर जाकर उनका सम्मान किया। सर्विस में रहते हुए अनेक सम्मान पाने वाले श्री उपाध्याय ने अभिभूत होते हुए अपने सम्मान के लिए संस्था को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button