
न्यू सिविल हॉस्पिटल के टीबी विभाग द्वारा 12 अगस्त को लिम्बायत की लोकप्रिय एवं कर्मठ विधायक संगीता पाटिल के जन्मदिन पर सेवा का अनोखा संकल्प के साथ मनाया गया। जरूतमंद टी.बी. पीड़ित मरीजों के साथ जन्मदिन मनाया।
लिंबायत क्षेत्र में टीबी पीड़ित के लिए 3 माह के लिए पोषण किट और न्यू सिविल अस्पताल के बाल रोग विभाग के बच्चों के लिए 51 मच्छरदानियां, 151 बेबी किट और 100 रंगीन फूलों की छतरियां विधायक संगीताबेन पाटिल के हाथों से दी गई।
कर्मठ विधायक संगीता पाटिल ने जन्मदिन समारोह को जनसेवा से जोड़ते हुए कहा कि लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनना हमारा नैतिक कर्तव्य है। 2025 तक देश टीबी मुक्त बने यही मेरे जन्मदिन पर रिटर्न गिफ्ट है। लिम्बायत क्षेत्र मिनी भारत के रूप में जाना जाता है और मैं भारत के लोगों की सेवा करने का अवसर कभी नहीं चूकूंगु। जनता का स्नेह और भावना मुझे काम करते रहने के लिए प्रेरित कर रही है।’ मरीजों की और समाज की सेवा करना वास्तव में जन्मदिन का उत्सव है।
सिंडिकेट सदस्य एवं टीबी विभाग की प्रमुख पारुल वडगामा ने कहा कि टी.बी. पीड़ित मरीजों से दूर जाने की बजाय मरीजों के बारे में समाज में व्याप्त गलत धारणाओं को दूर करने की जरूरत है। कैंसर रोगियों की सहायता कर रोगमुक्त समाज के निर्माण में भाग लेना ही प्रभु की सच्ची सेवा है। टीबी रोगियों के लिए पोषण किट में 1 किलो मूंगफली, 1 किलो चना, 1 किलो खजूर, 1 किलो मूंग, 1 किलो गुड़, 2 किलो दाल सहित प्रोटीन युक्त आहार किट है।
इसके साथ ही दाल, पनीर और दूध में भी पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है। दवा के साथ उच्च गुणवत्ता वाला आहार लेने से मरीजों के छह से आठ महीने के भीतर टीबी मुक्त होने की संभावना बढ़ जाती है।
पूरे कार्यक्रम का संचालन कर रहे नर्सिंग काउंसिल के उपाध्यक्ष इकबाल कड़ीवाला ने कहा कि सूरत की सक्रिय महिला विधायक मरीजों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहती हैं।
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ गणेश गोवेकर, आर.एम.ओ. डॉ. केतन नायक, मेडिकल कॉलेज के डीन डाॅ. रागिनीबेन वर्मा, अतिरिक्त डीन डॉ. धारित्रीबेन परमार, एसएमसी टी.बी. अधिकारी डॉ. भाविनभाई पटेल, संभागीय उपनिदेशक डॉ. ज्योतिबेन गुप्ता, सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. ग्रिनिशभाई, सरकारी नसिंग कॉलेज की प्राचार्य डॉ. इंद्रावती राव, नसिंगअधीक्षक कांताबेन, नगरसेवक विक्रमभाई पाटिल, नरेंद्रभाई पाटिल, वीरेन पटेल, विभिन्न विभागों के डॉक्टर, हेड नर्स, स्टाफ नर्स, टी.बी. सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी, पीड़ित मरीज उपस्थित थे।