
गरीब बच्चो को मिठाई वितरित की गईं
उदयपुर ( कांतिलाल मांडोत )। दीपावली की खुशियां हर तबके तक पहुंचे और हर एक के घर में रोशनी के दीये जले इसी प्रयास को सार्थक करने के लिए पालन पोषण प्राणी सेवा संस्थान की ओर से वंचित लोगों और निर्धन बच्चों को मिठाई के साथ आतिशबाजी का वितरण किया गया।
पर्व त्योहार भारतीय संस्कृति की परम्परा है।पर्व को धूमधाम से मनाने का दायित्व है।उसके लिए संस्थान खुशियां बांटने के लिए भगीरथ प्रयास कर रही है।दीपावली सुचिता का पर्व है।खुशियों का आदान प्रदान एवं आतिशबाजी कर धनाढ्य परिवार सहभागी बन सकता है।लेकिन वंचित परिवार,गरीब परिवार के लिए यह एक कठिन कार्य है।
इसके लिए संस्थान ने खुशिया बांटने के लिए प्रयास किया है। संस्थान के अध्यक्ष प्रकाश मेनारिया ने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों में संस्थान के प्रियंका, कैलाश मेनारिया, राहुल माहेश्वरी, मनीष डांगी, अनिल मेनारिया, योगी शंभूलाल मेनारिया, ने वितरण किया साथ ही बच्चो को सुरक्षित दीपावली मनाने की सीख देते हुए शुभकामनाएं दी।