प्रादेशिक

ग्रामश्री फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा महिला दिवस मनाया

उदयपुर ( कांतिलाल मांडोत )। आज ग्राम श्री फाउंडेशन ट्रस्ट व वनधन शक्ति महिला पोडूसर कंपनी द्वारा गांव -सुथार मादरा जसवंतगढ में महिला दिवस सम्मेलन व कंपनी की प्रथम वर्ष गाठ मनाया गया।

जिसमे मुख्य अतिथि गोगुंदा से SDM नीलम लखाराजी रही तथा एसडीएम मैडम ने महिलाओं को शिक्षा , जैविक खेती को आगे बढ़ाने को प्रेरित किया तथा आजीविका ब्यूरो से संजय जी ने महिलाओं के अधिकार के बारे में जानकारी दी।

कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ मोहर सिंह मीणा (प्रधान वैज्ञानिक) अटारी जोधपुर, डॉ तेजराज सिंह हाडा (विषय विशेषज्ञ उद्यानिकी), डॉक्टर पीसी भटनागर संस्था प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र बड़गांव डॉ दीपक जैन विषय विशेषज्ञ पादप संरक्षण ने महिलाओं को कृषि सबंधी योजना के बारे में बताया।

इसमें ग्राम श्री फाउंडेशन ट्रस्ट से देवीसिह, विकास बुंदेला, प्रकाशकुमार,जगदीश,पुस्कर ,हेमराज,अर्जुन, मोहनीबाई, चुनकी बाई कृषि प्रयवेक्षक -प्रेमलाल मीणा मौजूद रहे। जिसमे 150से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button