
पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
उदयपुर (कांतिलाल मांडोत) उदयपुर जिले के गोगुन्दा में आज कांग्रेस ने पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया।गोगुन्दा पेट्रोल पंप के सामने प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने पेट्रोल डीजल में बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध किया।देश मे पेट्रोल डीजल की कीमत आसमान छू रही है।आम जनता की कमर तोड़ दी गई है।देश मे कई राज्यो में इसकी कीमत 100 के पार चली गई है।
वर्तमान में भी कीमतों का बढ़ना जारी है। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए नारे लगाए।गोगुन्दा पेटोल पम्प पर क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेस के युवा नेताओ ने बढ़ती कीमतों का विरोध किया।
कांग्रेस कमेटी गोगुन्दा ने धरना प्रदर्शन कर मोदी सरकार को कोसते हुए कहा कि मोदी ने पिछले पांच महीने में 43 बार पेट्रोल डीजल का दाम बढ़ाया है।गेस, डीजल और पेटोल के साथ महंगाई बढ़ी है।उसका परिणाम मोदी को भुगतना पड़ेगा।केंद्र सरकार द्वारा लगातार बढ़ती पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों के खिलाफ देहात जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार गोगुंदा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा गोगुंदा पेट्रोल पंप के सामने बढ़ती पेट्रोल व डीजल की महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया ।लगातार महंगाई और बढ़े पेट्रोल डीजल के दामो के खिलाफ कार्यकर्ताओ ने जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ मांगी लाल गरासिया, ब्लॉक अध्यक्ष नारायण पालीवाल, सायरा प्रधान सवा राम गमेती, उपप्रधान भरत सिंह चारण, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मांगी लाल चौधरी, पूर्व सरपंच करण सिंह झाला, प्रहलाद सिंह झाला, राम सिंह राजपूत, क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष हरि सिंह झाला, गोगुन्दा उपसरपंच लाल कृष्ण सोनी सहित गोगुन्दा ब्लॉक के कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर नारेबाजिन की गई।