प्रादेशिक

उदयपुर के विभिन्न क्षेत्रों में किंग सेना ने सैनिटाइजर का किया छिटकाव

उदयपुर (कांतिलाल मांडोत) कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए किंग सेना द्वारा शुरू किए गए सेनेटाइज उदयपुर अभियान के तहत आज भूपालपुरा, अशोक नगर, कृष्णपुरा, अलीपुरा, गोवर्द्धन विलास सहित आसपास के क्षेत्रों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया ।किंग सेना के महासचिव सुनील निमावत ने बताया कि किंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर राव गगन सिंह के निर्देशन पर 1 जून से सेनेटाइज का उदयपुर अभियान शुरू किया गया था। जिसके तहत अब तक टेकरी, पानेरियों की मादड़ी, सवीना,गायरियावास, अम्बामाता, अम्बावगढ़, कच्ची बस्ती, यादव कॉलोनी, ओड बस्ती, राडा जी चौराहा, राव कॉलोनी, मास्टर कॉलोनी, खटीकवाडा, भटवाडी, अम्बा माता थाना, सेटेलाइट हॉस्पिटल अम्बा माता, गोवर्धन विलास, कृष्णपुरा, अलीपुरा, भूपालपुरा थाना सहित करीब 25 से ज्यादा कॉलोनियों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया 6जा चुका है।

अंदरूनी इलाकों में भी और संकड़ी गलियों तक पहुंच बनाने के लिए 1000 मीटर लंबे पाइप की मदद से संकड़ी गलियों में भी सेनेटाइजेशन किया जा रहा है। इस दौरान शहर वासियों का खासा उत्साह भी देखा जा रहा है, लोगों द्वारा सेनेटाइज उदयपुर अभियान की काफी सराहना भी की जा रही है। साथ ही जहां-जहां सेनेटाइजेशन के लिए टीम पहुंच रही है, वहां उनका उत्साहवर्धन करते हुए आभार भी व्यक्त किया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button