
डॉक्टर अनिरुद्ध आप्टे ने Paralysis (लकवा) व EPILEPSY (मिर्गी) के बारे में लोगों को किया जागरूक
जीवन आदर्श उत्कर्ष परिषद एव अग्रवाल विकास ट्रस्ट द्वारा 33 वा हेल्थ (Doctor) सेमिनार का आयोजन
सूरत। 24 जुलाई 2022 रविवार को अग्रसेन भवन, सिटीलाइट में सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12 बजे तक जीवन आदर्श उत्कर्ष परिषद एव अग्रवाल विकास ट्रस्ट द्वारा 33 वा हेल्थ (Doctor) सेमिनार का आयोजन किया गया है।
जीवन आदर्श उत्कर्ष परिषद के संस्थापक श्रीकान्तजी मूँदड़ा, बिनय अग्रवाल, अतुल बांगड़, व निर्मलेश आर्य ने बताया कि इस जन कल्याणकारी आयोजन में डॉक्टर अनिरुद्ध आप्टे द्वारा Paralysis (लकवा) व EPILEPSY (मिर्गी) के बारे में विस्तृत रूप से श्रोताओ को जागरूक किया।
Paralysis को पहचानना जरूरी है। जिस प्रकार आग लगती है, उस समय अगर चिंगारी को ही पहचान लिया जाए तो आग पर काबू पाया जा सकता है ठीक उसी प्रकार हमारे शरीर मे paralysis stroke का पता लगते ही इलाज करवाये तो stroke से बचा जा सकता है। यह awareness बहुत जरूरी है। हमारे Brain का वजन 1.25 kg होता है।
Brain हमारी body की Hard Disk है। यह हमारे शरीर का 20% Blood लेता है। हमारा brain मे 3 minute से ज्यादा अगर Blood व Oxygen की supply नहीं हो तो damage हो सकता है और फिर पूरे शरीर मे फ़ेल जाता है। Brain की blood supply दो तरीके से रुक सकती है, पहला blood की pipe मे कचरा आना तथा दूसरा pipe फट जाना। Brain Hemorrhage का कारण Blood Pressure & Diabetes, इन दोनों को control मे रखना जरूरी है। छोटे stroke को हमारी body खुद close कर देती है। बड़े stroke नहीं कर पाती, इसलिए हमे छोटे stroke पर ही संभल जाना चाहिए। Treatment करवा लेना चाहिए।
डॉक्टर ने Paralysis Stroke से बचने का बहुत ही बढ़िया मंत्र दिया : BEFAST
BALANCE
EYES
FACE
ARMS
SPEECH
TIME
हमे हमेशा BEFAST याद रखना चाहिए। B का मतलब हमारी बॉडी का BALANCE बिगड़ जाये, छोटे मगज को Blood Supply नहीं होना। E का मतलब Eye, दिखना बंद हो जाना। F का मतलब Face, मुह टेढ़ा हो जाना। A का मतलब Arms, हाथ की ताकत कम हो जाना। Brain मे blood supply बंद होने से हाथ की ताकत कम होती है। समाज मे यह भ्रांति है कि हाथ पैर की नस दब जाने से हाथ कमजोर हुआ है, ऐसा नहीं है।
S का मतलब Speech, तुतलाना या समझना बंद हो जाना, सवाल कुछ और जवाब कुछ और दे। T का मतलब Time, समय रहते इसका इलाज जरूरी है। इसका पता लगते ही तुरंत नजदीकी Hospital मे जाना चाहिए। नजदीकी Hospital जहाँ CT-SCAN या MRI की सुविधा हो तत्काल वहाँ जाना चाहिए।
Treatment : 4.30 Hour Window period होता है, पहला 1.30 घंटा Dynamic Period होता है। जितना जल्दी stocke को पहचानो ज्यादा better है। 1 Minute की देरी हमारे शरीर की 19 लाख cells को खत्म कर देती है।
पहले stroke से ठीक होने के बाद हमारा Blood Pressure, Diabetes को control मे रखना चाहिए, 30 मिनट exercise, weight कम रखना, Fruits व vegetable nuts का सेवन, मेदे से बने item कम, मिठाई कम, नमक कम, medicine as per डॉक्टर,Smoking से बचना चाहिए। chronical case मे alcohol बंद कर देना चाहिए। अगर Blood Pressure, Diabetes की दवा चालू है तो continue करना चाहिए, जैसा डॉक्टर बोले, अगर हम वैसा करेंगे तो 100% आप ठीक रहोगे। हमे effect की तरफ जाना चाहिए ना कि side effect
Miragi (EPILEPSY)
समाज मे यह भ्रांति है कि मिर्गी वाला patient नाकाम होता है, ऐसा कुछ नहीं है। ऐसे बहुत सारे उदाहरण है कि मिर्गी वाले patients ने इतिहास रचा है:- जैसे, जूलियस सीजर-जिसने रोमन साम्राज्य को विस्तार प्रदान किया। सुकरात-महान दार्शनिक, नेपोलियन बोनापार्ट, Jonty Rhyods-Crickter, Lyender Pace-Tenis Player। इन सबको मिर्गी थी।
मिर्गी के लक्षण :
जीभ का कटना, पुतले की तरह स्थिरता, अचानक आँख का फड़फड़ाना, हाथ मलना
Treatment – Medicine & Surgery, Regular 3 साल Medicine से 70% मरीज ठीक हो जाते है। मात्र 30% मरीज को ही लंबी दवा चलती है।