प्रादेशिक

मुंबई कांग्रेस का मुफ्त नेत्र चिकित्सा शिविर संपन्न

दहिसर के 500 नागरिकों ने उठाया लाभ

मुंबई। मुंबई कांग्रेस द्वारा आज दहिसर पूर्व स्थित राजश्री बैंक्विट हॉल में मुफ्त नेत्र परीक्षण चश्मा वितरण तथा मोतियाबिंद ऑपरेशन चयन शिविर का आयोजन किया गया। मुंबई कांग्रेस के पूर्व सचिव डॉ किशोर सिंह द्वारा आयोजित शिविर में करीब 500 स्थानीय नागरिकों ने लाभ उठाया।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित मुंबई कांग्रेस के महासचिव एड संदेश कोंडविलकर तथा उत्तर मुंबई के जिलाध्यक्ष कालू भाई बुधेलिया ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए किशोर सिंह को धन्यवाद दिया।

सम्मानित अतिथियों के रूप में मुंबई उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक सूत्राले, अनंत जाधव, डॉ इंदु प्रकाश तिवारी, लौकिक सूत्राले, कुमार खिलारे, आशीष फर्नांडीस,संजय नांगरेचा, मुंबई कांग्रेस की सचिव रश्मि मेस्त्री, सेवा दल के पूर्व मुंबई अध्यक्ष कमला प्रसाद यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी लालता प्रसाद विश्वकर्मा, समाजसेवी अभय चौबे, कुलसुम खान, सुरेंद्र मेहरा, श्यामलाल यादव, श्यामजीत यादव उदय राम जोशी, इस्माइल खान अजीज शेख, शनि चौधरी, एडवोकेट शीला सिंह, सुरेंद्र जोयराज, निहाल शेख ,नजमा सैयद, आफरीन खान, उमा मालवनकर, दीपक यादव, प्रेम कुमार नाई, संतोष मिश्रा, मोती भाई शेख, कन्हैया लाल मिस्त्री ,नामदेव कचरे, अकबर भाई मरोड़िआ समेत अधिक मान्यवर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया। मुंबई के वरिष्ठ पत्रकारों में भानु प्रकाश मिश्र, राजकुमार सिंह, राजेश उपाध्याय ,मनोज यादव, विनोद कुमार सिंह रवि यादव समेत इलेक्ट्रॉनिक तथा प्रिंट मीडिया के कई पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रमुख सहयोगियों में आचार्य धर्मेंद्र मिश्र, सतीश मिश्र, सोनू यादव, सुजीत कनौजिया, अनिल धोबी, निमेष शाह, अनिल यादव ,प्रशांत परदेसी, वैभव शाह, दीपेश मिश्रा ,दशरथ शर्मा उदय राम जोशी ,रामेंद्र दुबे दयाराम यादव, मुकुंद शर्मा, विजय सोनी ,किशोर पंचाल, पूरव गांधी, आचार्य जीडी शुक्ला, सुदामा गौड़, संजय चौबे आदि का समावेश रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button