प्रादेशिक

उत्तर भारतीयों के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे : विधायक प्रकाश सुर्वे

मागाठाणे विधानसभा के कई स्थानों पर छठ पूजा संपन्न

मुंबई। कभी बिहारियों तक सीमित रहा छठ पूजा आज विशाल स्वरूप ले चुका है। उत्तर भारतीयों के साथ साथ अन्य प्रांत के लोगों में भी छठ पूजा की मान्यता लगातार बढ़ी है। बाबासाहेब की शिवसेना (शिंदे गुट ) के प्रभावशाली विधायक प्रकाश दादा सुर्वे और युवा सेना कार्यकारिणी सदस्य राज प्रकाश सुर्वे द्वारा मागाठाणे विधानसभा में कई स्थानों पर भव्य छठ पूजा का आयोजन किया गया।

प्रकाशदादा सुर्वे तथा राज प्रकाश सुर्वे द्वारा केतकीपाड़ा ,अशोक वन, टाटा पावर हाउस और जानूपाड़ा में कृत्रिम तालाबों का निर्माण कराकर, पूरे धार्मिक विधि विधान से छठ पूजा संपन्न किया गया। बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय महिलाओं ने 30 अक्टूबर को डूबते हुए सूरज तथा 31 अक्टूबर को उगते हुए सूरज की पूजा अर्चना की । सभी स्थानों पर रंगारंग संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। करीब 30 हजार उत्तर भारतीय भाई– बहनों ने छठ पूजा का लाभ उठाया।

विधायक प्रकाश दादा सुर्वे ने खुद छठ पूजा के अवसर पर भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर मुंबई समेत संपूर्ण महाराष्ट्र के सुख समृद्धि और प्रगति की प्रार्थना की। इस अवसर पर बोलते हुए प्रकाश दादा सुर्वे ने कहा कि मराठी हमारी मातृभाषा है तो भोजपुरी हमारी मौसी की भाषा है। उत्तर भारतीय समाज ,प्रेम और भाईचारे के साथ रहने वाला समाज है। उत्तर भारतीयों के स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए बालासाहेब की शिवसेना,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में हमेशा तत्पर रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button