प्रादेशिकसूरत

हरिद्वार में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय बैठक, सामाजिक सुधार और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर मंथन

पुष्कर में अगली राष्ट्रीय कार्यसमिति, इंदौर में राष्ट्रीय अधिवेशन

 

हरिद्वार / सूरत। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 3 एवं 4 अक्टूबर को हरिद्वार स्थित अखण्ड दया धाम आश्रम, सप्त सरोवर रोड, मोतीचूर में संपन्न हुई। राष्ट्रीय चेयरमेन प्रदीप मित्तल के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में देशभर से करीब 370 राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए।

राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारूका ने बताया कि बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने सहित आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

100 रुपए में ऑनलाइन सदस्यता अभियान

बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। 25 सितंबर से ऑनलाइन सदस्यता की शुरुआत हो चुकी है और मात्र 100 रुपए में सदस्यता ली जा सकती है। साथ ही अग्रवाल परिवारों को अग्रसेन अग्रवाल अग्रोहा (एएए) से नि:शुल्क जोड़ने का आह्वान किया गया, ताकि देश के सभी लोकसभा एवं विधानसभा क्षेत्रों के साथ विदेशों में रहने वाले अग्रवाल परिवारों का आंकड़ा तैयार किया जा सके। इससे समाज की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

युवाओं को नेतृत्व और प्रशिक्षण देने पर जोर

बैठक में वरिष्ठों के मार्गदर्शन में युवाओं को नेतृत्व की जिम्मेदारी देने तथा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए कार्यशालाएं आयोजित करने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा युवक-युवती परिचय सम्मेलन, वैवाहिक वेबसाइट, उद्योगपतियों की डायरेक्टरी, विद्यार्थियों के लिए काउंसलिंग एवं कोचिंग तथा प्रशासनिक अधिकारियों के सम्मान समारोह जैसे विषयों पर भी कार्ययोजना बनाई गई।

संगठन की ओर से प्री-वेडिंग शूट सहित विभिन्न सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान को आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया गया।

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारूका के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष अशोक टिबरेवाल, सुनीता अग्रवाल, कवयित्री सोनल जैन, कपूर चंद गुप्ता (अहमदाबाद), प्रेम अग्रवाल (राजकोट), अंकुर बिजाका, सचिन सिंगला, कविता अग्रवाल, ज्योति डालमिया, शैलजा शंघई, सीमा अग्रवाल (राजकोट), विरल अग्रवाल (अहमदाबाद), नीरव अग्रवाल (अहमदाबाद), चयन अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, विकास गोयनका, मनोज केडिया (सूरत) सहित देशभर से प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अगली राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक पुष्कर में आयोजित होगी, जबकि संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन इंदौर में प्रस्तावित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button